फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Farmers will learn new techniques of agriculture in Pantnagar

हाथरस : पंतनगर में किसान सीखेंगे कृषि की नई तकनीकि

Wed, 01 Dec 2021 11:51 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Farmers will learn new techniques of agriculture in Pantnagar
हाथरस : उपकृषि निदेशक कार्यालय से पंत नगर के लिए रवाना होता किसानों का दल। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन (आत्मा) योजना के तहत किसानों को कृषि की नई तकनीकी की जानकारी दी जाएगी। इसे लेकर उप कृषि निदेशक कार्यालय से 50 किसानों का दल बुधवार की सुबह आठ बजे बस से गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पंतनगर के लिए रवाना हुआ।

किसानों को योजना प्रभारी (आत्मा) डॉ. हरिओम शर्मा ने सुरेंद्र पाल सिंह एवं देवेंद्र पाल सिंह, एटीएम के नेतृत्व में रवाना किया गया। पंतनगर विश्वविद्यालय में जिले के किसान चार दिसंबर तक कृषि की नवीनतम तकनीकी एवं फल, सब्जी, फूल, डेरी एवं पशुपालन, मधुमक्खी पाल, कुक्कुट और मत्स्य आदि के बारे में उच्च स्तरीय प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। यहां पर सीखकर किसान अपने-अपने क्षेत्र में प्रयोग कर आत्मनिर्भर बन अधिकतम लाभ प्राप्त कर सकेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed