{"_id":"624c86b6b0d4fb4f615ad6ab","slug":"hathras-farmers-coming-to-the-purchasing-centers-should-not-have-any-problem-hathras-news-ali2886058198","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : क्रय केंद्रों पर आने वाले किसानों को कोई समस्या नहीं होनी चाहिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : क्रय केंद्रों पर आने वाले किसानों को कोई समस्या नहीं होनी चाहिए
विज्ञापन
हाथरस : गेहूं क्रय केंद्रों का निरीक्षण करते डीएम। संवाद
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
डीएम रमेश रंजन ने विकास खंड सासनी की ग्राम पंचायत सलेमपुर में गेहूं क्रय केंद्र का मंगलवार को निरीक्षण किया और वहां व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। डीएम ने गेहूं की तौल करने के लिए लगाए गए इलेक्ट्रॉनिक कांटे व आवश्यक प्रपत्रों एवं पंजिका का अवलोकन किया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि क्रय केंद्रों पर आने वाले किसानों को कोई परेशानी नहीं हो
डीएम ने कहा कि जिन किसानों ने पहले केंद्रों पर गेहूं की बिक्री की हुई उनसे संपर्क कर अधिक से अधिक संख्या में किसानों का पंजीकरण करते हुए लक्ष्य के सापेक्ष गेहूं क्रय करें। केंद्र पर आने वाले किसानों को किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं होनी चाहिए।
किसानों का प्रतिदिन गेहूं क्रय करने के साथ-साथ गेहूं खरीद का विवरण पोर्टल पर फीड करते हुए नियमानुसार भुगतान करें। निरीक्षण के दौरान जिला खाद्य विपणन अधिकारी शिशिर कुमार ने बताया कि गेहूं की खरीद 15 जून तक होगी। वर्ष 2022-23 में गेहूं का समर्थन मूल्य 2015 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित की गई है। रबी विपणन वर्ष 2022-23 में चार क्रय एजेंसियों के कुल 70 गेहूं क्रय केंद्र अनुमोदित हैं। संवाद