फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Farmers are trampled under Yogi government: Jayant

हाथरस : योगी सरकार में किसानों को रौंद दिया जाता है : जयंत

Fri, 18 Feb 2022 12:41 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Feb 2022 12:41 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Farmers are trampled under Yogi government: Jayant
हाथरस : सादाबाद में जनसभा को संबोधित करते रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी। संवाद - फोटो : SADABAD
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सादाबाद के छाबी मियां बाग में रालोद सपा गठबंधन प्रत्याशी प्रदीप कुमार सिंह उर्फ गुड्डू चौधरी के समर्थन में आयोजित जनसभा में रालोद अध्यक्ष जयंत सिंह ने कहा कि आज ऐसी सरकार है कि किसानों को रौंद दिया जाता है। आंदोलन कर रहे किसानों को जमानत नहीं मिली, लेकिन जो हत्या के आरोपी हैं, जिन पर संगीन धाराएं लगी हैं, जो किसानों की नजर में गुनहगार हैं, वो बाहर घूम रहे हैं। लखीमपुर खीरी की जनता में इतना उबाल है, इतनी नाराजगी है कि लखीमपुर की धरती पर पीएम नरेंद्र मोदी की हिम्मत नहीं हुई कि वहां जाकर वोट मांग सकें।
कर्पूरी ठाकुर की पुण्य तिथि पर श्रद्घा सुमन अर्पित करते हुए जयंत ने कहा कि नए राजनीतिक दौर में कौन बाबा साहब बनेगा, कौन कर्पूरी ठाकुर बनेगा, कौन चौधरी चरण सिंह बनेगा, कौन पटेल बनेगा, यह आपको 20 तारीख को तय करना है। देश के किसानों की निगाह पश्चिमी यूपी के किसानों की तरफ है कि वह क्या फैसला लेंगे। गांव-गांव में भाजपा का इतना विरोध है कि लोग घुसने नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

जयंत ने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा ने यूपी के विकास के दरवाजे बंद कर दिए हैं। बेरोजगारों की नौकरी खा गए। वह बंद पड़े विकास की इन रास्तों को खोलना चाहते हैं। जयंत ने कहा कि बडे़ शर्म की बात है कि मानव, सामाजिक, आर्थिक विकास के जो सूचकांक हैं, सबसे पिछड़ा राज्य यूपी है। फिर भी बाबा कहते हैं कि हमने आय दोगुनी कर दी, लोगों को नौकरी दे दी। नितिन गड़करी कहते थे कि दिल्ली से सवारी करके वृंदावन पानी के जहाज से जाऊंगा, आज वह जहाज हवा में उड़ा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव की वजह से योगी सरकार दे रही फ्री राशन
जयंत ने लोगों से कहा कि खाद्य प्रसंस्करण उद्योग को बढ़ावा देने की जरूरत है। इस क्षेत्र में आलू की पैदावार काफी होती है। उन्होंने लोगों से वादा करते हुए कहा कि वह फसलों का भाव घोषित करेंगे। एमएसपी तय करेंगे। आलू को भी एमएसपी के दायरे में लाएंगे। भाजपा वाले राशन के नाम पर वोट मांग रहे हैं, लेकिन ये राशन चुनाव की वजह से दे रहे हैं। चुनाव बाद फ्री का राशन देने की उनकी कोई मंशा नहीं है। उन्होंने कहा कि गठबंधन की सरकार बनने पर राशन व्यवस्था में आलू व पौष्टिक आहार दिया जाएगा।
योगी ने पुलिस का किया इस्तेमाल
उन्होंने कहा कि हमारे पुलिस कर्मी सिर उठाकर काम करना चाहते हैं, लेकिन सीएम योगी ने अपने हित में इनका इस्तेमाल करने की कोशिश की है। चौधरी चरण सिंह ने राष्ट्रीय पुलिस आयोग का निर्माण किया था। उन्होंने कहा कि वह पुरानी पेंशन देंगे। वर्दी की शान देंगे। सप्ताह में एक दिन छुट्टी, भत्तों में कटौती को खत्म करेंगे। समय पर भर्ती होगी। उन्होंने कहा कि तीन साल से सेना में भर्ती नहीं हुई है। भाजपा वाले पाकिस्तान के नाम पर वोट लेना चाह रहे हैं, लेकिन नौकरी नहीं देना चाह रहे हैं।

भाजपा वाले फुंके हुए ट्रांसफॉर्मर हैं
जयंत ने कहा कि महंगाई की मार हर घर पर पड़ी है। भाजपा वाले ढपली, ढोल और बांसुरी अच्छी बजाते हैं, लेकिन जनता इनके इशारे पर नहीं नाच रही है। पूरे उत्तर भारत में सबसे महंगी बिजली यूपी में थी। पांच साल आपसे वसूली की गई। जयंत ने कहा कि गठबंधन ने फैसला लिया है कि तीन सौ यूनिट तक बिजली का बिल सबका माफ होगा। जब से गठबंधन ने इसका एलान किया है तब से भाजपा वाले भी बिजली-बिजली चिल्ला रहे हैं। ये फुंके हुए ट्रांसफॉर्मर हैं। 20 फरवरी को इनकी गर्मी का इंतजाम कर दो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed