फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Farmer shot dead in family rivalry

हाथरस : पारिवारिक रंजिश में किसान की गोली मारकर हत्या

Mon, 09 May 2022 11:49 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 09 May 2022 11:49 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Farmer shot dead in family rivalry
मृतक भूपेंद्र का फाइल फोटो। संवाद - फोटो : SASNI
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासनी (हाथरस)।
विज्ञापन

पारिवारिक रंजिश को लेकर रविवार की देर रात को क्षेत्र के गांव लढ़ौता में भूपेंद्र उर्फ भोला (40 वर्ष) पुत्र जोधपाल सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। भूपेंद्र खेती करके परिवार का भरण-पोषण करता था। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार वैद्य, सीओ मनोज शर्मा एवं प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र सिंह राघव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। भूपेंद्र की मौत से उसके परिवार में कोहराम मच गया। रिपोर्ट भूपेंद्र की पत्नी बबली उर्फ रेनू ने चार नामजदों के खिलाफ दर्ज कराई है। एसपी ने अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी हैं।
भूपेंद्र उर्फ भोला रविवार की रात को खेत की जुताई कर घर वापस आया था। गांव में पूर्व प्रधान सतीशचंद्र के घेर में ट्रैक्टर खड़ा कर वापस लौट रहा था। इस दौरान भूपेंद्र को गोली मार दी गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजन आनन-फानन घायल भूपेंद्र को उपचार के लिए लेकर स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन

घटना की रिपोर्ट मृतक की पत्नी बबली उर्फ रेनू ने दर्ज कराते हुए परिवार के ही काना उर्फ कृष्ण कुमार पुत्र धर्मपाल सिंह, श्यामवीर सिंह पुत्र डंबर सिंह, हरीश कुमार पुत्र सरदार सिंह, जितेंद्र पुत्र निहाल सिंह के खिलाफ दर्ज कराई है। एसपी विकास कुमार वैद्य का कहना है कि मृतक की पत्नी की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed