{"_id":"627018bb4be3ab789e223d74","slug":"hathras-farmer-going-to-the-field-was-hit-by-a-bull-condition-critical-hathras-news-ali2906464141","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : खेत पर जा रहे किसान को सांड़ ने पटका, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : खेत पर जा रहे किसान को सांड़ ने पटका, हालत गंभीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
शहर से सटे गांव नगला भूरा निवासी युवक केे सांड़ ने पटक कर घायल कर दिया। शोर मचाने पर भागे लोगों ने घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से उसे गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर कर दिया गया।
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव नगला भूरा निवासी 40 वर्षीय मोहर सिंह पुत्र भगवानदास रविवार की देर रात को खेतों से आवारा पशुओं को भगाने के लिए जा रहे थे। इस बीच उसे रास्ते में सांड़ ने सींगों पर उठाया और पटक दिया। सींग मोहर सिंह के पेट में लगने से वह घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे आनन-फानन जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां से उसे गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। संवाद