{"_id":"60a2acad8ebc3eb2a10dd20a","slug":"hathras-fake-liquor-factory-busted-three-arrested-hathras-news-ali2633340161","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : नकली शराब बनाने की फैक्टरी का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : नकली शराब बनाने की फैक्टरी का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरसान (हाथरस)
कोतवाली मुरसान पुलिस ने आबकारी टीम के साथ मिलकर मुरसान क्षेत्र के गांव गदाई में एक अवैध शराब बनाने की फैक्टरी का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से तीन लोगों को गिरफ्तार भी किया है। इस कार्रवाई में टीम ने बड़ी मात्रा में केमिकल, खाली क्वार्टर, अलग-अलग ब्रांडों के रैपर बरामद किए हैं। पुलिस ने इनके पास से एक कार भी बरामद की है।
ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस लगातार अवैध शराब के धंधे में लगे लोगों पर कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में पुलिस व आबकारी विभाग की टीम ने मुरसान क्षेत्र के गांव गदाई में पवन उर्फ छोटू पुत्र बनवारी लाल निवासी सलेमपुर थाना सादाबाद, सोना पुत्र लाखन सिंह निवासी गदाई थाना मुरसान, सुनील कुमार उर्फ बाबा निवासी नगला टीका थाना कोतवाली हाथरस को पकड़ा है।
ये लोग गदाई में अवैध शराब बनाने का काम कर रहे थे। छापेमारी के दौरान पुलिस को इनके पास से 230 लीटर रेक्टिफाइड स्प्रिट, 2700 खाली क्वार्टर, 2060 रैपर विभिन्न ब्रांड, 04 लीटर केमिकल कलर, दो बंडल नकली क्यूआर कोड, 4003 ढक्कन, बोतल सील करने वाली पैकिंग मशीन, एक एल्कोमीटर (प्लास्टिक), 15 क्वार्टर देसी शराब, एक सैंट्रो कार सहित अन्य शराब बनाने के उपकरण पुलिस को मिले हैं।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल का कहना है कि जिले भर में पुलिस अवैध शराब बेचने व बनाने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। पुलिस ग्रामीणों को अवैध शराब बेचने वालों व बनाने वालों के खिलाफ जागरूक कर रही है। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। एसपी ने इसके लिए टीम में शामिल मुरसान कोतवाली प्रभारी शिव कुमार शर्मा, आबकारी निरीक्षक विपिन मैनपाल, आबकारी निरीक्षक संजय चंद्र, एसएसआई रामनरेश, एसआई सौदान सिंह, एसआई धीरेंद्र कुमार, कांस्टेबल राजीव कुमार, मोनू चौधरी बृजेंद्र कुमार, गौरव कुमार, आबकारी आरक्षी भूपेंद्र उपाध्याय को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।