{"_id":"6192a2691dc4b01f656e05df","slug":"hathras-fair-rate-vendors-and-their-families-will-have-to-get-vaccinated-hathras-news-ali2782198159","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : उचित दर विक्रेताओं व उनके परिवारों को लगवाना होगा टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : उचित दर विक्रेताओं व उनके परिवारों को लगवाना होगा टीका
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जिले के सभी उचित दर विक्रेताओं को कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण कराकर इसका प्रमाणपत्र कार्यालय में देना होगा। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए डीएम के निर्देश के क्रम में जिला पूर्ति अधिकारी (डीएसओ) एसपी शाक्य ने निर्देश जारी किए हैं।
डीएसओ एसपी शाक्य ने उचित दर विक्रेताओं को निर्देशित करते हुए कहा कि अपने एवं अपने परिवार के 18 वर्ष की आयु से अधिक वाले सदस्यों का कोविड टीकाकरण अवश्य करा लें। उचित दर विक्रेताओं द्वारा राशन वितरण का कार्य किया जाता है, जिससे प्रत्येक कार्डधारक उनके अथवा उनके परिवार के संपर्क में आता है। ऐसी स्थिति में उचित दर विक्रेताओं का ऐसी स्थिति में उचित दर विक्रेताओं का टीकाकरण कराया जाना अति आवश्यक है।
उन्होंने कहा कि जिन उचित दर विक्रेताओं द्वारा अभी तक कोविड टीकाकरण नहीं कराया गया है तो तत्काल अपने एवं अपने परिवार के 18 वर्ष की आयु से अधिक आयु वाले सदस्यों का कोविड टीकाकरण करा लें। टीकाकरण कराने के उपरांत इसकी सूचना संबंधित तहसील कार्यालय में उपलब्ध कराएं। यदि किसी भी स्तर पर इन निर्देशों का उल्लंघन किया जाता है तो इसे आदेशों की अवहेलना मानते हुए संबंधित के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। संवाद