{"_id":"612a82428ebc3e79cf0254c9","slug":"hathras-failure-in-vcb-of-gijrauli-power-station-power-failure-hathras-news-ali2718016100","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : गिजरौली बिजलीघर की वीसीबी में खराबी, बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : गिजरौली बिजलीघर की वीसीबी में खराबी, बिजली गुल
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
गर्मी बढ़ने के साथ बिजली सिस्टम भी नखरे दिखा रहा है। शनिवार की सुबह करीब तीन बजे गिजरौली सबस्टेशन से निकलने वाले गणेशगंज फीडर के वैक्यूम सर्किट ब्रेकर्स (वीसीबी) में खराबी आ गई। इस कारण दोपहर तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। बिना बिजली के लोगों को काफी मुश्किलों से जूझना पड़ा।
उल्लेखनीय है कि शहर के गिजरौली सबस्टेशन से कई इलाकों को बिजली की आपूर्ति की जाती है। शनिवार की सुबह करीब तीन बजे गणेशगंज फीडर की वीसीबी में खराबी आ गई। इस कारण सुबह बिजली गुल हो गई। जानकारी होने पर अधिकारी व कर्मी पहुंच गए। मशीन को चेक किया गया। सुबह से दोपहर तक लाइनों को चेक किया गया। बाद में मशीन में खराब निकली। मशीन को दुरुस्त करने के बाद दोपहर बाद बिजली आपूर्ति सुचारु हुई। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।