{"_id":"62893f3da337103bde766cbf","slug":"hathras-explanation-sought-from-schools-for-lack-of-inspection-hathras-news-ali2921076161","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : निरीक्षण में कमी मिलने पर विद्यालयों से मांगा स्पष्टीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : निरीक्षण में कमी मिलने पर विद्यालयों से मांगा स्पष्टीकरण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
प्राथमिक संविलियन विद्यालयों में स्थापित बाल वाटिका कक्षा एवं 12 सप्ताह की गतिविधियों का अपर निदेशक बेसिक शिक्षा अलीगढ़ मंडल ने स्कूलों का निरीक्षण कर जायजा लिया। इस दौरान मिलीं खामियों को लेकर स्पष्टीकरण मांगा गया है। कंपोजिट विद्यालय समामई में 319 के सापेक्ष 185 बच्चे उपस्थित मिले। कक्षा एक में नामांकन 11 है।
नोडल शिक्षक सुनीता द्वारा ताली बजाओ गतिविधि कराई गई। विद्यालय में चहक कार्यक्रम नहीं कराया गया। विद्यालय में कैलेंडर एवं मॉड्यूल भी उपलब्ध नहीं है। प्रधानाध्यापक एवं नोडल शिक्षक संतोषजनक उत्तर नहीं दे सके। विद्यालय में बाल वाटिका कक्ष की तैयारी नहीं की गई है। शिक्षक डायरी अपूर्ण मिली। प्राथमिक विद्यालय रुहेरी में 188 के सापेक्ष 103 छात्र उपस्थित मिले। कक्षा 1 में 42 बच्चों का नामांकन है। नोडल शिक्षक नेहा सेंगर द्वारा तुकांत शब्दों से जुड़ी गतिविधि कराई गईं। विद्यालय में कैलेंडर एवं मॉड्यूल भी उपलब्ध नहीं है।
कंपोजिट विद्यालय रघनियां में 499 छात्र नामांकन के सापेक्ष 167 उपस्थित मिले। कक्षा 1 में 12 छात्रों का नामांकन है। विद्यालय में कैलेंडर एवं मॉड्यूल भी उपलब्ध नहीं है। विद्यालय में बाल वाटिका कक्ष को और सुसज्जित करने की आवश्यकता है। शिक्षक डायरी नियमित रूप तैयार नहीं की जा रही है। विद्यालय में आंगनबाड़ी केंद्र संचालित है। तीनों विद्यालयों में कोविड-19 की अवधि की अंतिम किस्त का खाद्यान्न (गेहूं व चावल) और परिवर्तन लागत की धनराशि को अभिभावकों को प्राप्त कराने की कार्यवाही अभी तक पूरी नहीं की गई है। ग्रीष्मकालीन अवकाश के समय की आयरन की गोली भी अभी तक वितरित नहीं करायी गयी हैं। जिसे लेकर अपर शिक्षा निदेशक बेसिक शिक्षा पूरन सिंह ने स्पष्टीकरण मांगा है। संवाद