फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Explanation sought from principal and teacher found absent

हाथरस : गैरहाजिर मिले प्रधानाचार्य व शिक्षक से मांगा स्पष्टीकरण

Sat, 09 Oct 2021 12:22 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 12:22 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Explanation sought from principal and teacher found absent
हाथरस : निरीक्षण के दौरान उपस्थिति पंजिका देखतीं डीआईओएस। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) ऋतु गोयल शुक्रवार को राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज गुतहरा का निरीक्षण करने पहुंची। यहां सहायक अध्यापक रामअवतार शर्मा मौजूद मिले। प्रभारी प्रधानाचार्य चिदानंद सात व आठ सितंबर को बिना किसी सूचना के अनुपस्थित मिले। यहां पर अपन कुमार गौतम भी गैरहाजिर मिले।
यहां शिक्षक दीपेश कुमार के विद्यालय की उपस्थिति पंजिका पर हस्ताक्षर तो मिले, लेकिन वह मौके पर उपस्थित नहीं मिले। रामअवतार शर्मा से इन सभी शिक्षकों की अनुपस्थिति के बारे में पूछा गया, लेकिन वह कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दे सके। यहां पर छात्र उपस्थिति को लेकर भी नाराजगी जताई। विद्यालय परिसर में गंदगी मिली। विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं सहायक अध्यापकों द्वारा विद्यालय के पठन-पाठन में कोई रुचि नहीं ली जा रही।
विज्ञापन

राजकीय हाईस्कूल बघना में निरीक्षण के वक्त योगेंद्र कश्यप, गजेंद्रपाल, बृजेश कुमार वर्मा मौजूद मिले। यहां प्रधानाचार्य डॉ. मुकेश कुमार एवं मनमोहन सविता निरीक्षण के समय अनुपस्थित मिले। दोनों ने विभागीय कार्य से बाहर जाने की सूचना डीआईओएस के विभागीय ग्रुप में दी। राजकीय हाईस्कूल वेदई में प्रधानाचार्य प्रेम विहारी शरण शर्मा, साहूकार, धर्मेंद्र कुमार अनुपस्थित मिले। छात्र-छात्राएं निरीक्षण के समय विद्यालय परिसर में घूमते हुए मिले। अनुपस्थित मिले स्टाफ का एक दिन का वेतन रोकते हुए प्रधानाचार्य से स्पष्टीकरण मांगा गया है, अन्यथा विभागीय कार्रवाई करने की बात कही गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed