{"_id":"61477f0a8ebc3eb750294ffd","slug":"hathras-ews-certificate-stalled-anganwadi-recruitment-process-hathras-news-ali27362553","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : ईडब्ल्यूएस प्रमाणपत्र ने अटकाई आंगनबाड़ी भर्ती प्रक्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : ईडब्ल्यूएस प्रमाणपत्र ने अटकाई आंगनबाड़ी भर्ती प्रक्रिया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों के विभिन्न पदों की भर्ती की प्रक्रिया फिलहाल ईडब्ल्यूएस प्रमाणपत्र की वजह से अटक गई है। आवेदकों को वरीयता सूची जारी होने का इंतजार है। प्रशासन की ओर से प्राप्त आवेदनों के आधार पर वरीयता सूची को तैयार कर लिया गया है।
उल्लेखनीय है कि शासन के निर्देश पर जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों के विभिन्न पदों के लिए भर्ती की प्रक्रिया शुरू की गई है। विभाग की ओर से विज्ञापन जारी कर ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। विभाग को विभिन्न पदों के लिए 5,463 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इन आवेदनों पर विभाग की ओर से कार्रवाई कर वरीयता सूची को तैयार कर लिया गया है।
जिले में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 149, मिनी कार्यकर्ता के 126, सहायिका के 267 पद रिक्त हैं। जिले में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पद पर 3322, मिनी कार्यकर्ता के पद पर 1161, सहायिका के पद पर 980 आवेदन प्राप्त हुए हैं। विभाग की ओर से वरीयता सूची को जारी करने के लिए शासन स्तर से हरी झंडी का इंतजार है। अब फिलहाल में ईडब्लूएस के प्रमाण की वजह से वरीयता सूची जारी नहीं हो सकी है। जिला कार्यक्रम अधिकारी (डीपीओ) डीके सिंह ने बताया कि ईडब्ल्यूएस प्रमाण के अनुसार भर्ती की प्रक्रिया में कार्रवाई के लिए शासन के निर्देश का इंतजार है। संवाद