फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Employees found absent in control room, warning issued

हाथरस : कंट्रोल रूम में गैरहाजिर मिले कर्मचारी, चेतावनी जारी

Tue, 21 Sep 2021 06:47 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Sep 2021 06:47 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Employees found absent in control room, warning issued
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित एकीकृत कोविड कमांड एवं कंट्रोल सेंटर का मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) आरबी भास्कर ने औचक निरीक्षण किया।
उन्होंने उपस्थिति पंजिका का निरीक्षण किया। इस मौके पर मनोज कुमार, नवीन शर्मा, पंकज कुमार, देवेंद्रपाल सिंह, तेज नारायण सारस्वत अनुपस्थित पाए गए। सीडीओ ने नाराजगी व्यक्त करते अनुपस्थित कर्मचारियों को चेतावनी पत्र जारी करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि चेतावनी पत्र जारी करने के उपरांत यदि अनुपस्थित कर्मचारियों की कार्यशैली में सुधार नहीं होता है तो संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने एकीकृत कोविड कमांड एवं कंट्रोल सेंटर में तैनात कर्मचारियों से सर्वे कर रही आरआर टीम एवं निगरानी समितियाें से प्रतिदिन प्रगति रिपोर्ट प्राप्त करते हुए उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कंट्रोल रूम में हेल्पलाइन नंबर 05722-227041, 227042, 227043, 227044 क्रियाशील हैं। इस कंट्रोल रूम के माध्यम से संचारी रोगों की रोकथाम के लिए मरीजों को समुचित इलाज मुहैया कराने, किसी भी प्रकार के बुखार, बीमारी, संक्रमण, डेंगू-मलेरिया आदि की जांच के लिए सरकारी और निजी लैब का पता, दवाओं की उपलब्धता, जलभराव, फॉगिंग और सैनिटाइजेशन आदि की बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed