{"_id":"614384e78ebc3ea804183dfd","slug":"hathras-electricity-workers-are-facing-water-shortage-hathras-news-ali2733638108","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : बिजली कर्मियों को पानी के लाले, झेल रहे परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : बिजली कर्मियों को पानी के लाले, झेल रहे परेशानी
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
एक ओर बिजली विभाग उपभोक्ताओं को बेहतर आपूर्ति के प्रयास कर रहा है। वहीं दूसरी ओर विभाग में कार्यरत कर्मी पेयजल के लिए परेशानी झेल रहे हैं। बिजली कर्मचारी संघ के महामंत्री राजाबाबू सारस्वत ने अधिशासी अभियंता को पत्र सौंपते हुए पेयजल की व्यवस्था करने की मांग की है।
उल्लेखनीय है शहर के वाटरवर्क्स सबस्टेशन को पूर्व में आदर्श सबस्टेशन घोषित किया गया। इस सबस्टेशन पर उपखंड अधिकारी का कार्यालय व बिलिंग काउंटर भी है। यहां हर रोज दर्जनों की संख्या में लोग आते हैं। आदर्श स्टेशन होने के बाद यहां सुविधाओं का अभाव है।
उपभोक्ताओं के पीने के पानी तक के इंतजाम नहीं है। यहां लगी सबमर्सिबल खराब हो गई है। पीने के पानी के लिए कर्मियों व उपभोक्ताओं को दिक्कतों से जूझना पड़ रहा है। बिजली कर्मचारी संघ के महामंत्री राजाबाबू सारस्वत ने उपभोक्ता व कर्मियों के लिए पेयजल का इंतजाम करने की मांग करते हुए पत्र सौंपा है। संवाद