फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Electricity disrupted for six hours in many areas including industrial area

हाथरस : औद्योगिक क्षेत्र सहित कई इलाकों में छह घंटे बाधित रही बिजली

Mon, 07 Mar 2022 11:50 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Mar 2022 11:50 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Electricity disrupted for six hours in many areas including industrial area
स्वतंत्र फीडर पर काम करते मजदूर। संवाद - फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

औद्योगिक क्षेत्र में बन रहे स्वतंत्र फीडर की लाइन पर काम होने की वजह से सोमवार को छह घंटे तक औद्योगिक क्षेत्र सहित कई इलाकों की बिजली गुल रही। बिना बिजली लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो गई। कल-कारखानों की मशीनें थम गईं।
उल्लेखनीय है कि शहर के औद्योगिक क्षेत्र के वर्तमान में प्रगतिपुरम सबस्टेशन से बिजली की आपूर्ति की जा रही है। इस फीडर से कुछ कॉलोनियां भी जुड़ी है। इस कारण जरा भी फॉल्ट होता है तो औद्योगिक क्षेत्र में भी बिजली गुल हो जाती है। इस कारण उद्योग धंधे प्रभावित होते हैं।
विज्ञापन

व्यापारियों की समस्या को ध्यान में रखते हुए बिजली विभाग द्वारा लाखों रुपये की लागत से औद्योगिक क्षेत्र के लिए स्वतंत्र फीडर बनाया जा रहा है। सोमवार को इस फीडर की लाइन पर काम हुआ। इस कारण सुबह दस बजे बिजली गुल हो गई। इससे साकेत कॉलोनी, गिर्राज कॉलोनी, लेबर कॉलोनी, मुंशीगजाधर सिंह मार्ग आदि इलाकों में शाम चार बजे तक बिजली बाधित रही। काम होने के बाद आपूर्ति सुचारु की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed