फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Electricity department will clamp down on more than 60 thousand defaulters

हाथरस : 60 हजार से अधिक बकायेदारों पर कसेगा बिजली विभाग का शिकंजा

Fri, 09 Apr 2021 11:10 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Apr 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Electricity department will clamp down on more than 60 thousand defaulters
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले के 60 हजार से अधिक बकायेदारों पर बिजली विभाग जल्द शिकंजा कसेगा। फरवरी महीने में शुरू हुई एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) के तहत मात्र 33,500 उपभोक्ताओं ने अपना पंजीकरण कराया है। इनमें से मात्र 12 हजार लोगों ने सीधे भुगतान किया है। अब 15 अप्रैल के बाद बकायेदारों की बत्ती गुल करने का अभियान शुरू किया जाएगा। अफसरों का कहना है कि कनेक्शन काटने के दौरान कोई सिफारिश नहीं मानी जाएगी। इधर, बिजली चोरी को रोकने के लिए अफसरों द्वारा अधिक लाइन हानियों वाले इलाकों की भी फेहरिस्त तैयार की जा रही है।
उल्लेखनीय है कि फरवरी महीने में शुरू हुई ओटीएस में 1.60 लाख उपभोक्ताओं के पंजीकरण का लक्ष्य स्थानीय अधिकारियों को मिला था। अधिकारियों ने योजना को भुनाने के लिए पूरा जोर लगाया, लेकिन बकायेदारों की अरुचि के चलते अभी तक शहर से देहात तक मात्र 33,500 लोगों ने ही ओटीएस में पंजीकरण कराया है। 12 हजार लोगों ने पूरा भुगतान कर दिया है।
विज्ञापन

शहर से देहात तक टीमें बकायेदारों से लगातार बकाया जमा करने की गुजारिश कर रही हैं, लेकिन बकायेदारों पर कोई असर नहीं पड़ रहा है। अब बिजली विभाग द्वारा साठ हजार से अधिक बकायेदारों के खिलाफ 15 अप्रैल के बाद कार्रवाई शुरू की जाएगी। अफसरों द्वारा ओटीएस की समीक्षा की जाएगी। अधिक बिजली चोरी वाले इलाकों में तेजी से चेकिंग अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed