{"_id":"616c6de66c13002ebe05a43a","slug":"hathras-electricity-crisis-in-half-the-city-till-noon-hathras-news-ali2759689121","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : आधे शहर में दोपहर तक रहा बिजली संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : आधे शहर में दोपहर तक रहा बिजली संकट
विज्ञापन
हाथरस : टाप रोड गिजरौली में हाइटेंशन लाइन के नीचे से पेड़ की टहनी कटवाते विद्युत कर्मचारी। संवाद
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
मीतई सबस्टेशन से शहर के गिजरौली व नवीपुर सब स्टेशन आने वाली 33 केवीए की लाइन में रविवार की सुबह साढ़े दस बजे के करीब फॉल्ट हो गया। इस कारण आधे शहर में सुबह से दोपहर तक बिजली गुल रही। बिना बिजली के लोग जरूरी कामकाज नहीं कर सके। दोपहर को करीब तीन बजे बिजली आने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
उल्लेखनीय है कि एक तो वैसे ही थर्मल पावर प्लांटों में कोयले की कमी के चलते लोगों को बिजली कटौती से जूझना पड़ रहा है। रविवार की सुबह करीब साढ़े दस बजे मीतई सबस्टेशन से गिजरौली व नवीपुर आने वाली 33 केवीए की लाइन में फॉल्ट हो गया। इस कारण शहर के आगरा रोड, नवीपुर कलां, आवास-विकास कॉलोनी, हरवंश विहार कॉलोनी, चामड़ गेट आदि इलाकों में सुबह से दोपहर तक बिजली गुल रही।
बिना बिजली लोगों के घरों में लगे विद्युत उपकरण शोपीस बने रहे। यहां तक कि लोगों को पीने के पानी के लिए भी मुश्किलों से जूझना पड़ा। दोपहर को बिजली आने के बाद लोग अपने जरूरी कामों को निपटाने में जुट गए। एसडीओ पवन वर्मा का कहना है कि 33 केवीए की लाइन में फॉल्ट हो गया था। इस कारण कुछ समय नवीपुर व गिजरौली सबस्टेशन से जुड़े इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रही है। संवाद