{"_id":"62eab948882b742a8219417c","slug":"hathras-electricity-crisis-faced-for-five-hours-due-to-fault-hathras-news-ali29744142","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : फॉल्ट से पांच घंटे झेला बिजली संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : फॉल्ट से पांच घंटे झेला बिजली संकट
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
बिजली कटौती से लोग बेहद परेशान हैं। मंगलवार की रात्रि से लेकर बुधवार की शाम तक अलग-अलग स्थानों पर घंटों लोकल फॉल्ट की वजह से बिजली गुल रही। बिना बिजली के लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
उद्योग-धंधे भी प्रभावित हैं। शहर व देहात में फिर कई विद्युत उपकेंद्रों से जाने वाली लाइनों में फॉल्ट हो गए। शहर के नवीपुर, ओढपुरा, प्रगतिपुरम, गिजरौली आ ैर वाटर वर्क्स के अलावा सोखना विद्युत उपकेंद्रों की लाइनों में फॉल्ट होने से चार से पांच घंटे तक लोगों को बिजली संकट का सामना करना पड़ा।
इसी तरह से किला क्षेत्र में भी लोग फॉल्ट की वजह से लोग बिजली संकट से परेशान रहे। अधिशासी अभियंता सुभाष चंद्रा का कहना है कि लोकल फॉल्ट के चलते कुछ स्थानों पर बिजली कटौती हुई है। जहां-जहां की लोकल फॉल्ट की सूचना मिलती है, वहां इन्हें दूर कराया जाता है। संवाद
विज्ञापन
बिजली कटौती से पूरी दिनचर्या प्रभावित हो रही है। उद्योग-धंधे भी इसकी वजह से चौपट हो रही है। रोस्टर के हिसाब से बिजली आपूर्ति मिलनी चाहिए।
-राहुल, उपभोक्ता
उमस भरी गर्मी में बिजली कटौती से हाल-बेहाल है। कभी ट्रांसफॉर्मर फुंकने की बात कही जाती है तो कभी तार टूटने की। आखिर इन समस्याओं का निदान कर होगा।
-प्रवीण, उपभोक्ता
बिजली कटौती से पता नहीं कब निजात मिलेगी। विद्युत तार काफी जर्जर हैं। जर्जर तारों की वजह से ही अक्सर बिजली गुल होती है और फिर सूचना देने पर काफी देर तक फॉल्ट दूर नहीं कराए जाते।
-दिनेश, उपभोक्ता
अघोषित बिजली संकट ने नाक में दम कर रखा है। कभी दिन तो कभी रात में घंटों बिजली नहीं आती। अधिकारियों के पास कोई संतोषजनक जवाब नहीं होता। आम लोग इसके वजह से परेशान होते हैं।
-नरेंद्र प्रताप, उपभोक्ता