{"_id":"6272c4fe5ddfcc29966ae6ff","slug":"hathras-electricity-connection-not-available-for-four-years-waterlogging-in-many-areas-hathras-news-ali290785243","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : चार साल से नहीं मिला बिजली कनेक्शन, कई इलाकों में जलभराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : चार साल से नहीं मिला बिजली कनेक्शन, कई इलाकों में जलभराव
विज्ञापन
हाथरस : पंपिंग स्टेशन। संवाद
- फोटो : HATHRAS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
बिजली विभाग द्वारा पंपिंग स्टेशन के लिए चार साल से बिजली कनेक्शन नहीं दिया गया है। ऐसे में 12 हजार लोग जलभराव की समस्या से जूझ रहे हैं। इस वजह से भीषण गर्मी में संक्रमण फैलने की भी आशंका है। नगर पालिका प्रशासन का कहना है कि पालिका प्रशासन ने बिजली कनेक्शन के लिए एस्टीमेट भी जमा कर दिया है।
शहर के कई इलाकों में जलभराव की समस्या हमेशा बनी रहती है। इसकी मुख्य वजह सीवरेज और ड्रेनेज सिस्टम का दुरुस्त न होना है। इस समस्या से निजात दिलाने के लिए कई स्थानों पर पंपिंग स्टेशन भी बनाए गए। शहर के नवल नगर में अक्रूर इंटर कॉलेज के मैदान पर सालों से जलभराव की समस्या थी। तत्कालीन डीएम अमित कुुमार ने नवल नगर के बाहरी इलाकों में सीवर लाइन डलवाई। लाखों रुपये की लागत से पंपिग स्टेशन का निर्माण किया गया। निर्माण होने के बाद लोगों को लगा कि अब जलभराव की समस्या से निजात मिलेगी, लेकिन चार साल बीतने के बाद अभी तक विभाग की ओर से कनेक्शन नहीं दिया गया है। यह पंपिंग स्टेशन जलनिगम ने बनवाया था।
इन इलाकों में होता है जलभराव
श्रीनगर, कैलाश नगर, टाटा टावर, नई बस्ती, नट बस्ती, रमनपुर, नवल नगर, पुराना पुलिस अधीक्षक कार्यालय आदि इलाकों के करीब 10 से 15 हजार लोगों को आए दिन जलभराव का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
यहां हर समय गंदा पानी भरा रहता है। कई बार शिकायतें भी की जा चुकी हैं, लेकिन जलभराव की समस्या का आज तक कोई निदान नहीं हुआ। रमनपुर से जाने वाले रास्ते पर गंदा पानी भरने से दुर्घटना की भी आशंका रहती है।
-संजय शर्मा निवासी रमनपुर
गंदगी और जलभराव बड़ी समस्या है। जलभराव को दूर करने के लिए पंपिंग स्टेशन लगवाया गया था, लेकिन यह बताया जा रहा है कि इसे बिजली कनेक्शन ही नहीं मिला है। जलभराव से संक्रमण फैलने का खतरा और रहता है।
-रोमी निवासी नवल नगर
जलभराव से पता नहीं कब मुक्ति मिलेगी। पूरा वातावरण इसकी वजह से दूषित रहता है। बारिश में तो हाल और बुरा हो जाता है। कोई इस समस्या के निराकरण पर ध्यान नहीं दे रहा।
-विवेक निवासी रमनपुर
पंपिंग स्टेशन के कनेक्शन के लिए नगर पालिका की ओर से एस्टीमेट का पैसा भी जमा कर दिया गया है। कई बार कहने के बाद अभी तक कनेक्शन नहीं दिया गया है। इस संबंध में हाल में डीएम को पत्र भी लिखा गया है। बिजली विभाग द्वारा कनेक्शन देने में हीलाहवाली बरती जा रही है। विभाग आमजन की समस्या को ध्यान में रखते हुए शीघ्र कनेक्शन की प्रक्रिया को पूरी करे। -आशीष शर्मा, नगर पालिकाध्यक्ष हाथरस
पं पिंग स्टेशन के पास श्मशान स्थल है। वहां तक लाइन लगाने के लिए कुछ खंभे भी लगा दिए गए हैं, लेकिन कुछ लोग इसका विरोध कर रहे हैं। वैसे इस सिलसिले में लगातार अधिकारियों से वार्ता की जा रही है। नगर पालिका प्रशासन का भी सहयोग लिया जा रहा है।
-विशाल निषाद, एसडीओ