फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Electricity arrears stuck waiting for potatoes to be sold

हाथरस : आलू बिकने के इंतजार में अटका बिजली का बकाया

Sun, 17 Apr 2022 11:13 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Apr 2022 11:13 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Electricity arrears stuck waiting for potatoes to be sold
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले के किसानों पर बिजली विभाग का करोड़ों रुपये का बकाया है। बकाया वसूली के लिए विभागीय अधिकारी रोज किसानों के घर का चक्कर लगा रहे हैं लेकिन बात नहीं बन रही है। किसानों का कहना है कि आलू की बिक्री होगी तो बकाया जमा कर देंगे। इससे बकाया वसूली का ग्राफ तेजी नहीं पकड़ पा रहा है।
उल्लेखनीय है कि हाथरस जिले में बड़े पैमाने पर आलू का उत्पादन होता है। यहां का टर्नओवर आलू के दामों पर निर्भर करता है। जिले में बिजली विभाग के 18 हजार नलकूप उपभोक्ता है। इनमें काफी उपभोक्ता ऐसे हैं जिन्होंने आलू को शीतगृह में रख दिया है। अब किसान आलू के दाम बढ़ने का इंतजार कर रहे हैं। किसानों का कहना है कि जब आलू का वाजिब दाम मिलेगा तो उसे शीतगृह से निकालकर बेचा जाएगा। माना जा रहा है आलू को शीतगृह रखने के साथ किसान करीब दो माह तक दाम बढ़ने का का इंतजार करेगा। संवाद
विज्ञापन

शीतगृह वालों ने कर दिया है जमा
उल्लेखनीय है कि हाथरस जिले में सौ के करीब शीतगृह केंद्र हैं। इन उपभोक्ताओं ने अपना राजस्व पूरा जमा कर दिया है। विभाग ने बकाया जमा करने का प्रमाण पत्र भी ले लिया है। इस प्रमाण पत्र की मदद शासन स्तर से सहयोग राशि मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed