फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Electric fuse blown in rain, supply stalled

हाथरस : बारिश में उड़ा बिजली का फ्यूज, ठप रही आपूर्ति

Thu, 30 Jun 2022 10:57 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jun 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Electric fuse blown in rain, supply stalled
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

बारिश की वजह से बृहस्पतिवार को शहर और क्षेत्र की बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। कई विद्युत उपकेंद्रों की लाइनों में फॉल्ट हो गए और इसकी वजह से बिजली गुल रही। लोग ऐसे में काफी परेशान रहे। विद्युत विभाग के कर्मी इन फॉल्टों को दूर करने में जुटे रहे।
जिले में गर्मी के चलते लगातार कई घंटे बिजली कटौती हो रही है। बृहस्पतिवार को जब बारिश आई तो फिर लोगों को बिजली संकट का सामना करना पड़ा। शहर के नवीपुर, प्रगतिपुरम, कांशीराम टाउनशिप, ओढ़पुरा, जलकल संस्थान विद्युत उपकेंद्रों से निकलने वाली लाइनों में फॉल्ट हो गए।
विज्ञापन

ऐसे में शहर के कई इलाकों में करीब चार घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। वहीं ग्रामीण क्षेत्र में सलेमपुर, रति का नगला, वाहनपुर, चंदपा और सोखना आदि उपकेंद्रों से निकले वाले फीडरों में भी फॉल्ट हो गए। इनसे जुड़े इलाकों की बिजली कई घंटे बाधित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। अधिशासी अभियंता सुभाष चंद्रा का कहना है कि बारिश से कई स्थानों पर फॉल्ट हुए और इसकी वजह से बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई है। कर्मी इन फॉल्ट को दूर करने में जुटे रहे।
बारिश की वजह से बिजली गुल हो गई। बारिश तो थम गई, लेकिन उसके काफी देर बाद बिजली आई। बिजली कटौती एक बड़ी समस्या है। इसका निदान होना चाहिए।
-धर्मेंद्र
वैसे भी रोजाना घंटों बिजली नहीं आती। इससे कामधंधे प्रभावित होते हैं और सामान्य दिनचर्या भी प्रभावित होती है। जर्जर तारों की वजह से भी बिजली गुल होती है।
-राजकुमार
बिजली संकट बड़ी समस्या है। बारिश की वजह से बिजली गुल होने की बात कही जा रही है। वैसे भी बिना बारिश के कई-कई घंटे बिजली नहीं आती। बहुत परेशानी होती है।

-कुलदीप
बिजली की किल्लत से सामान्य दिनचर्या भी प्रभावित होती है। बारिश में तो बिजली बाधित होती है, लेकिन रोजाना भी कटौती होती है। रोस्टर के हिसाब से आपूर्ति नहीं दी जा रही।
- विशाल वार्ष्णेय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed