{"_id":"62c32cd747a2964b81194a5d","slug":"hathras-eight-thousand-rupees-demanded-from-pregnant-woman-for-operation-in-district-hospital-hathras-news-ali2953385113","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : जिला अस्पताल में ऑपरेशन के लिए गर्भवती महिला से मांगे आठ हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : जिला अस्पताल में ऑपरेशन के लिए गर्भवती महिला से मांगे आठ हजार रुपये
विज्ञापन
ऑपरेशन करने के नाम पर रुपये मांगने की ओसी कलेक्ट्रेट से शिकायत करती महिला। संवाद
- फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
जिला महिला अस्पताल में ऑपरेशन के नाम पर एक गर्भवती महिला से आठ हजार रुपये मांगने का मामला सामने आया है। महिला ने निरीक्षण करने पहुंचे ओसी कलक्ट्रेट से डॉक्टर द्वारा रुपये मांगने की शिकायत की है। हालांकि, जब डॉक्टर से बात की गई तो उन्होंने आरोपों को सिरे से नकार दिया।
सोमवार की सुबह ओसी कलक्ट्रेट मनोज सिंह जिला अस्पताल और जिला महिला अस्पताल के अल्ट्रासाउंड सेंटर का निरीक्षण करने पहुंचे। जिला महिला अस्पताल के अल्ट्रासाउंड सेंटर का निरीक्षण कर जैसे ही वह बाहर निकले तो शहर के सिद्धार्थ नगर निवासी मुकीम की पत्नी शहनाज वहां पर आ गई और रोते हुए डॉक्टर पर आठ हजार रुपये ऑपरेशन के नाम पर मांगे जाने की बात कही।
उसने बताया कि जब वह डॉक्टर के पास पहुंची तो उसमें खून कम होने और ऑपरेशन से बच्चा होने की बात बताते हुए ऑपरेशन करने के आठ हजार रुपये मांगे। रुपये न देने की बात पर गर्भवती को अलीगढ़ रेफर करते हुए, उसके हाथ में रेफर रसीद थमा दी।
विज्ञापन
जिस पर ओसी कलक्ट्रेट तुरंत की महिला अस्पताल पहुंचे और इस संबंध में आरोपी महिला चिकित्सक से जानकारी ली। मरीज और डॉक्टर के बीच इसे लेकर कहासुनी भी हो गई। जिस पर ओसी ने डॉक्टर को हिदायत दी कि ऐसा न करें, नहीं तो उनके खिलाफ कार्रवाई हो जाएगी।
ओसी कलक्ट्रेट मनोज सिंह ने बताया कि एक महिला द्वारा डॉक्टर पर ऑपरेशन के नाम पर आठ हजार रुपये मांगे जाने का आरोप लगाया गया है। इस संबंध में अगर लिखित में शिकायत मिलती है तो मामले की जांच कराकर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।