फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Eight hundred people are getting money every day from door step service in lockdown

हाथरस: लॉकडाउन में डोर स्टेप सेवा से हर रोज आठ सौ लोगों को मिल रहा पैसा

Tue, 05 May 2020 11:03 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Eight hundred people are getting money every day from door step service in lockdown
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

लॉकडाउन में डोर स्टेप सेवा लोगों की मददगार बनी हुई है। हर रोज इस सेवा से करीब 800 लोगों को नकदी हासिल हो रही है। पोस्टल बैंक से इस सेवा के जरिये नौ से दस लाख रुपये प्रतिदिन की निकासी हो रही है।
उल्लेखनीय है की डोर स्टेप से नकदी हासिल करने में लोग राहत महसूस कर रहे है। सरकार द्वारा लोगों के खातों में राहत आपदा राशि ट्रांसफर की गई है। डाक विभाग इस राशि को लोगों तक पहुंचाने में काफी मदद कर रहा है। शहर के मुख्य डाकघर में बनी पोस्टल बैंक में यह खास सुविधा दी जा रही है। लोग टोल फ्री नंबर 155299 कॉल कर अपना पता बता रहे है।
विज्ञापन

पोस्टमैन पते के आधार पर पहुंचकर लोगों को हैंडहेल्ड मशीन पर घर पहुंचकर अंगूठे की मदद से को राशि उपलब्ध करा रहे हैं। प्रतिदिन 9 से दस लाख की नकदी लोगों के बीच पहुंच रही है। पहले पोस्टल बैंक के उपभोक्ताओं के लिए यह सुविधा थी। अब सभी बैंकों के लोगों को शामिल कर लिया गया है। इस मामले में पोस्टल बैंक मैनेजर अंकुर जैन का कहना है डोर स्टेप सेवा से करीब आठ सौ लोगों को नकदी पहुंचाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed