{"_id":"629a52b97993cb1e8861f161","slug":"hathras-eight-entrepreneurs-of-the-district-were-honored-hathras-news-ali2930751178","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : जिले के आठ उद्यमियों को किया गया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : जिले के आठ उद्यमियों को किया गया सम्मानित
विज्ञापन
हाथरस : कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान एक उद्यमी को सम्मानित करते जनप्रतिनिधि ?
- फोटो : HATHRAS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश में स्थापित औद्योगिक परियोजनाओं की ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी 3.0 का आयोजन किया गया। इस मौके पर सांसद राजवीर दिलेर, विधायक अंजुला माहौर, विधायक सिकंदराराऊ वीरेंद्र सिंह राना, जिलाध्यक्ष गौरव आर्य, जिलाधिकारी रमेश रंजन और मुख्य विकास अधिकारी साहित्य प्रकाश मिश्र ने जिले के आठ उद्यमियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्रधानमंत्री की उपस्थिति में इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान गोमती नगर लखनऊ में हुए इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण जिले के उद्यमियों को दिखाया गया।
सांसद राजवीर सिंह दिलेर ने कहा कि केंद्र सरकार के आठ साल के कार्यकाल में जो विकास कार्य हुआ है, उसी के क्रम में प्रदेश में पांच सालों में बहुत से उद्योगपति प्रदेश में निवेश को लेकर उत्साहित हैं और निवेश भी किया जा रहा है। आज यह लगातार तीसरी सेरेमनी की बैठक हुई है। उन्होंने कहा कि जिले के व्यापारियों को बढ़ावा देने की जरूरत है। जिले की हींग, रंग और गुलाल आदि की खुशबू को पूरे हिंदुस्तान और विदेशों तक फैलाना है। विधायक सदर अंजुला माहौर ने कहा कि जिले में 26 करोड़ का निवेश हुआ है, जोकि हर्ष का विषय है।
उन्होंने कहा कि व्यापारी वर्ग सिर्फ सुरक्षा एवं व्यापार संचालन में सहूलियत चाहता है, जो सरकार लगातार मुहैया करा रही है। विधायक सिकंदराराऊ ने कहा कि सरकार उद्योग लगाने का कार्य कर रही है। जिले में उद्योग बंधुओं को भी आगे आना चाहिए, जिससे लोगों को रोजगार मिले। जिले में 10 उद्यमियों द्वारा जो निवेश किया गया है, उससे जिले के विकास को गति मिलेगी। जिलाधिकारी रमेश रंजन ने कहा कि जिले में रोजगार देने की अपार संभावना है। राज्य सरकार की योजनाओं को उद्योग विभाग लगातार तत्परता से कार्य कर रही है। रोजगार के क्षेत्र में अधिक से अधिक कार्य किया जाए और इसको सुगम बनाने के लिए प्रयास भी किया जा रहा है। इस कारण जिले में 26 करोड़ का निवेश उद्यमियों द्वारा किया गया है।
विज्ञापन
उपायुक्त उद्योग दुष्यंत कुमार ने बताया की बैटरी के क्षेत्र में बड़ा कारोबार करने वाली यूनिट प्रकाश बैटरी उद्योग व अचार मुरब्बा के क्षेत्र में काम करने वाली यूनिट भोले बाबा इंड्रस्ट्रीज द्वारा जनपद के सलेमपुर औद्योगिक क्षेत्र में स्थापित दो यूनिट का निवेश तीन करोड़ रुपये से अधिक होने पर इन्हें लखनऊ में सम्मानित करने के लिए चयनित किया गया है। इसी प्रकार विद्या कलर्स प्राइवेट लिमिटेड, आनंद मनोहर फूड प्रोडेक्टस प्राइवेट लिमिटेड, अभिषेक जिंदल इंड्रस्ट्रीज, विपिन कुमार अग्रवाल इंड्रस्ट्रीज, लेन-देन फूड प्रोडेक्ट प्राइवेट लिमिटेड, वीएनबी हार्डवेयर, नारायण इंड्रस्ट्रीज ग्लोबल लिमिटेड तथा एमजे बायोटेक इंड्रस्ट्रीज द्वारा सलेमपुर औद्योगिक क्षेत्र में स्थापित यूनिट पर तीन करोड़ से कम निवेश किया गया है। इन उद्यमियों को कलेक्ट्रेट में सम्मानित किया गया। संवाद