फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Efforts to call CM for the inauguration of other projects including overbridge: Minister in charge

हाथरस : ओवरब्रिज सहित अन्य परियोजनाओं के लोकार्पण के लिए सीएम को बुलाने के प्रयास : प्रभारी मंत्री

Tue, 21 Sep 2021 06:45 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Sep 2021 06:45 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Efforts to call CM for the inauguration of other projects including overbridge: Minister in charge
हाथरस : जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों के तीमारदारों से जानकारी करते प्रभारी मंत्री। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

तालाब चौराहे के ओवरब्रिज सहित अन्य परियोजनाओं के लोकार्पण के लिए जिले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आ सकते हैं। इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं। यह जानकारी खुद जिले के प्रभारी मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए दी। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज के लिए भूमि चयनित कर शासन को प्रस्ताव भेज दिया गया है। इसके लिए पराग डेयरी की भूमि चयनित की गई है। प्रभारी मंत्री यहां कलेक्ट्रेट में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने प्रदेश सरकार के साढ़े चार वर्ष पूरे होने पर शासन व जिले में हुए विभिन्न योजनाओं के तहत कार्यों का बखान किया।
उन्होंने कहा कि सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के ध्येय वाक्य को आत्मसात करते हुए प्रदेश सरकार द्वारा साढ़े चार वर्ष में ढांचागत एवं सामाजिक विकास के क्षेत्र में नया कीर्तिमान स्थापित किया गया है। उन्होंने कहा कि पिछले साढ़े चार वर्षों में जिले में विभिन्न निर्माण परियोजनाओं एवं अन्य योजनाओं पर कुल 3245.61 करोड़ रुपये की धनराशि व्यय की गई है। उन्होंने सवालों के जवाब देते हुए कहा कि जिले में जल्द ही जिला पंचायत कार्यालय का नया कार्यालय तैयार होगा।
विज्ञापन

यहां जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय ने जिला पंचायत कार्यालय भवन बनाए जाने के लिए भूमि का प्रस्ताव सौंपा हैं। एक सवाल में उन्होंने कहा कि महासिंहपुर में जल्द ही खारे पानी की समस्या दूर होगी। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि सिटी रेलवे स्टेशन से पहले ट्रेन से एक व्यक्ति को फेंके जाने की जो घटना हुई है, वह दुखद है। इसमें जल्द ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय, प्रदेश उपाध्यक्ष बृज बहादुर सिंह, सदर विधायक हरीशंकर माहौर, सिकंदराराऊ विधायक वीरेंद्र सिंह राना, डीएम रमेश रंजन, सीडीओ आरबी भास्कर, भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य, नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed