{"_id":"5f89caa18ebc3ea9656379ac","slug":"hathras-e-rickshaws-in-city-markets-will-not-be-jammed-relief-will-be-available-hathras-news-ali2464353100","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: शहर के बाजारों में ई रिक्शों से नहीं लगेगा जाम, मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: शहर के बाजारों में ई रिक्शों से नहीं लगेगा जाम, मिलेगी राहत
विज्ञापन
गौरव भारद्वाज
हाथरस। शहर में ई रिक्शा संचालन करने वाले चालकों को अब पूरी तरह नियमों का पालन करना होगा। पालिका प्रशासन ने ई रिक्शा संचालन के लिए एक नंबर से दस नंबर तक रूट तय कर दिए हैं। नियमों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की जाएगी। यदि किसी ई रिक्शा का पालिका में पंजीकरण है तो उसे एक लाख रुपये का दुर्घटना बीमा भी मिलेगा।
उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार के साथ प्रदेश सरकार भी प्रदूषण को कम करने के लिए बैटरी से चलने वाले वाहनों को बढ़ावा दे रही है। इसलिए पालिका द्वारा ई रिक्शों को मुख्य धारा में शामिल करने कोशिश तेज कर दी है। ई रिक्शों का संचालन 18 साल से लेकर साठ साल की उम्र के चालक ही कर पाएंगे। शहर में करीब दो हजार ई रिक्शा हैं। जो शहर के विभिन्न मार्गों पर संचालित होते हैं। ये ई रिक्शे अपनी मनमर्जी से चल रहे हैं। इस कारण शहर के मुख्य बाजारों में जाम लगता है। लोगों को बे-वजह जाम के झाम से जूझना पड़ता है। लोगों की समस्या को ध्यान में रखते हुए पालिका प्रशासन ने ई-रिक्शा संचालन के मार्गों को तय कर दिया है।
यह हैं ई-रिक्शा संचालन के रूट
पालिका के वाहन विभाग द्वारा इन दिनों ई रिक्शों पर नंबर प्लेट लगाई जा रही है। शहर के लोगों को सुविधा उपलब्ध कराने के साथ पालिका प्रशासन ने मार्गों का चयन भी कर दिया है। तालाब चौराहा से नगला उम्मेद के बीच एक नंबर, तालाब चौराहा से आगरा रोड बसस्टैंड दो नंबर, तालाब चौराहा से मैंडू रोड तीन नंबर, तालाब चौराहा से बसस्टैंड चार नंबर, बसस्टैंड से चावड गेट पांच नंबर, चामड़ गेट से कांशीराम टाउनशिप तक छह नंबर, चावड़ गेट से आवास विकास कॉलोनी तक सात नंबर, तालाब चौराहा से कलेक्ट्रेट तक आठ नंबर, बस स्टैंड से आगरा बाईपास रोड पर नौ नंबर, तालाब चौराहा से इगलास रोड दस नंबर का ई रिक्शा चलेगा।