{"_id":"60e1f6078ebc3ec208284db9","slug":"hathras-e-pathshala-started-to-reach-all-children-hathras-news-ali267271697","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : सभी बच्चों तक पहुंच बनाने के लिए हुई ई-पाठशाला की शुरुआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : सभी बच्चों तक पहुंच बनाने के लिए हुई ई-पाठशाला की शुरुआत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घनश्याम सिंह
हाथरस। कोरोना काल में शिक्षक-शिक्षिकाओं की सभी बच्चों तक पहुंच बनाने के लिए ई-पाठशाला की शुरुआत की गई है। शिक्षकों को मोहल्ला कक्षाओं का संचालन करने और प्रेरणा साथी के सहयोग से अधिक से अधिक बच्चों को पठन-पाठन में शामिल किए जाने पर जोर दिया जा रहा है। इसे लेकर महानिदेशक स्कूल शिक्षा के पत्र के बाद बीएसए ने सभी एआरपी, एसआरजी और बीईओ को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
कोरोना महामारी के कारण सभी स्कूल-कॉलेजों में पढ़ाई ठप पड़ी है। बच्चों की पढ़ाई सुचारु करने के लिए शासन द्वारा हरसंभव प्रयास किया जा रहा है। इसके बावजूद बच्चों में पढ़ाई के प्रति लगाव कम हो रहा है। इसे लेकर अभिभावक तो चिंतित हैं ही, शासन स्तर से भी इसे लेकर प्रयास किया जा रहा है। बच्चे शिक्षण कार्य में संलग्न रहें और सभी बच्चों तक पहुंच बनाने के लिए मिशन प्रेरणा की ई-पाठशाला के पांचवें चरण की शुरुआत रविवार को हुई। इसके तहत विभिन्न गतिविधियां आयोजित होंगी। संवाद
ये हैं मुख्य गतिविधियां
-शिक्षकों द्वारा मोहल्ला कक्षाओं का संचालन एवं प्रेरणा साथी के सहयोग से अधिकतम बच्चों को पठन-पाठन में शामिल करना।
-प्रेरणा लक्ष्य एप के माध्यम से छात्रों का स्पॉट असेसमेंट।
-अभिभावकों से संपर्क एवं जिन अभिभावकों द्वारा बच्चों को मोहल्ला कक्षाओं में नहीं भेजा जा रहा है, ऐसे परिवारों को चिन्हित कर काउंसिलिंग करना।
-प्रत्येक शनिवार को व्हाट्सएप के माध्यम से क्विज।
-प्रत्येक कक्षा और विषय के लिए साप्ताहिक कैलेंडर के अनुसार शैक्षणिक सामग्री का प्रेषण।
-दूरदर्शन पर प्रसारित ई-कंटेंट (समय प्रतिदिन नौ बजे से एक बजे तक)।
-आओ अंग्रेजी सीखें कार्यक्रम का व्हाट्सएप के माध्यम से पुन: प्रेषण।
-एसआरजी, एआरपी, डायट मेंटर द्वारा ऑनलाइन बैठकें आयोजित करना।
बच्चों की पढ़ाई को सुचारु रखने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। मिशन प्रेरणा के पांचवें चरण की शुरुआत हो गई है। इसके तहत मोहल्ला कक्षाएं संचालित किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। शासन के पत्र के बाद सभी संबंधितों को इस बात की जानकारी दे दी गई है।
विज्ञापन
-डॉ. ऋचा गुप्ता, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी।