फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Due to the return of sisters, crowd gathered in roadways buses

हाथरस : बहनों की वापसी से रोडवेज बसों में उमड़ी भीड़

Mon, 08 Nov 2021 12:06 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Nov 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Due to the return of sisters, crowd gathered in roadways buses
हाथरस : हाथरस सिटी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में बैठने के लिए लगी भीड़। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

भाईदूज के दूसरे दिन बहनों व कामगारों की वापसी हुई तो रोडवेज बसों में खूब भीड़ रही। बस में सवार होने के लिए मारामारी हुई। प्रोत्साहन योजना में बसों के अतिरिक्त दौड़ने के बाद भी रोडवेज बसों की कमी रही। इस कारण यात्रियों को डग्गामार वाहनों का सहारा लेना पड़ा। पिछले पांच दिनों में डिपो ने करीब 54 लाख रुपये की कमाई की है। हालांकि, अधिकारियों की मानें तो यह पिछले साल से कम है।

उल्लेखनीय है कि हाथरस डिपो में वर्तमान में 79 बसें हैं। एक दर्जन से अधिक बसें सामान के अभाव में वर्कशॉप में खड़ी हुई है। यात्रियों की भीड़ के आगे बसों की संख्या कम रह गई। शहर के रोडवेज बस स्टैंड, मथुरा बरेली मार्ग, आगरा अलीगढ़ मार्ग आदि स्थानों पर यात्रियों को काफी देर तक बसों का इंतजार करना पड़ा। बस स्टैंड पर बसों में सवार होने के लिए यात्रियों में धक्का मुक्की हुई। नोएडा जाने वाली बसें समय से पहले फुल होकर रवाना हुई। जिन यात्रियों को बसों में जगह नहीं मिली, उन्होंने डग्गेमार वाहनों की मदद से गंतव्य की दूरी तय की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed