फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: DRM knows the condition of Hathras City Railway Station

हाथरस : डीआरएम ने जाना हाथरस सिटी रेलवे स्टेशन का हाल

Mon, 15 Nov 2021 11:42 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Nov 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Hathras: DRM knows the condition of Hathras City Railway Station
हाथरस : हाथरस सिटी रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करते डीआरएम। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे के इंज्जतनगर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) आशुतोष पंत ने सोमवार की शाम को अधीनस्थों के साथ हाथरस सिटी रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। अधीनस्थों ने उनके सामने बंदरों के आतंक की समस्या रखी। डीआरएम ने रेलवे ट्रैक के तकनीकी निरीक्षण से लेकर परिसर में पेयजल व कैंटीन आदि का हाल जाना। उसके बाद गंतव्य के लिए रवाना हो गए।
उल्लेखनीय है कि इन-दिनों मथुरा-कासगंज रेलवे ट्रैक पर पैकिंग मशीन की मदद से गिट्टी डालने का कार्य किया जा रहा है। इस क्रम में सोमवार को डीआरएम आशुतोष पंत अधिकारियों के शाम को हाथरस सिटी रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने अधीनस्थों से प्रकाश व्यवस्था आदि के बारे में पूछा। वहां लगे होर्डिंग्स के फटे होने पर पूछा। रेलवे के अधिकारियों ने कहा कि बंदरों का आतंक ज्यादा है। बंदर यात्रियों पर भी हमला कर देते हैं। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जल्द रेलवे के अधिकारी नगर पालिका व स्थानीय प्रशासन से मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कैंटीन भी देखी, जो बंद थी। रेलवे अधिकारियों ने कहा कि संचालक दूसरे स्थान कैंटीन चाह रहा है। डीआरएम ने कहा कि दूसरी जगह शिफ्ट करने पर संचालक को कैंटीन चलानी होगी। उसके बाद प्लेटफॉर्म पर पेयजल की सुविधा का हाल जाना। स्टेशन के बाहर बन रही पानी की टंकी आदि के बारे में पूछा। उन्होंने कहा कि जल्द रेल किराये में कमी भी होने जा रही है। सर्दियों में मथुरा-कासगंज रूट से गुजरने वाली ट्रेन रुकवाने पर उन्होंने कहा कि रुकने लायक होगी। इसके लिए कोशिश की जाएगी। इस मौके पर अनिल कुमार वर्मा, विजय आनंद, स्टेशन मास्टर राकेश रंजन के अलावा जीआरपी व आरपीएफ कर्मी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

कोई संस्था बनवाए काका की प्रतिमा, हम उसे स्टेशन पर लगवा देंगे
हाथरस। डीआरएम आशुतोष पंत ने सोमवार को कहा कि यदि कोई संगठन काका हाथरसी की प्रतिमा रेलवे को दे देगा तो रेलवे उसे सिटी स्टेशन पर लगवा देगी। रेल यात्री सेवा समिति के अध्यक्ष रमेश चंद्र रत्न ने पिछले दिनों जब हाथरस सिटी रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया था तो उन्होंने यह कहा था कि स्टेशन पर काका हाथरसी की प्रतिमा लगाई जाएगी। इस पर डीआरएम ने कहा कि यदि कोई संस्था इसके लिए पहल करे और काका की प्रतिमा बनवाए तो हम उसे यहां स्थापित करा देंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed