{"_id":"5f64fefc8ebc3eedfb005462","slug":"hathras-dpr-prepared-for-disposal-of-garbage-hathras-news-ali244155595","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: कूड़े के निस्तारण के लिए नगर पालिका ने तैयार की डीपीआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: कूड़े के निस्तारण के लिए नगर पालिका ने तैयार की डीपीआर
विज्ञापन
हाथरस: नगर पालिका में कूड़ा निस्तारण के लिए आई टीम के साथ बैठक करते नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा।
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
नगर पालिका परिषद के डंपिंग ग्राउंड पर विगत 50 वर्षों से पड़ रहे कूड़े के निस्तारण के लिए कार्यवाही शुरू की जा रही है। कूड़े के निस्तारण के लिए गुरुग्राम की टीम यहां आकर सर्वे कर चुकी है और डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) भी तैयार कर चुकी है। गुरुग्राम की कंपनी के अधिकारियों के साथ नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा और अन्य अधिकारियों की बैठक भी हो चुकी है।
गुरुग्राम की टीम ने बताया कि वर्तमान में सीवेज फॉर्म पर लगभग 1.50 लाख टन कूड़ा है। कूड़े को खत्म करने की व्यवस्था नई तकनीक के सहारे की जा रही है। नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा ने बताया कि इस वर्ष सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के अंतर्गत कराए जाने वाले कार्यों के संबंध में वह नगर पालिका अधिकारियों की टीम के साथ भारत के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर का दौरा करके आए थे।
उसके पश्चात ही सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के अंतर्गत कार्रवाई की गई है। इस क्रम में ही कूडे़ के निस्तारण के लिए डीपीआर तैयार कराई गई। इस डीपीआर का प्रस्तुतीकरण शासन के समक्ष किया जाएगा, ताकि शासन से धनराशि प्राप्त हो सके। जलेसर रोड स्थित डंपिंग ग्राउंड पर कूडे के निस्तारण के पश्चात एक भव्य और सुंदर पार्क बनाए जाने की भी योजना हैं।