फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Doctors not found at CHC, two died due to lack of treatment

हाथरस : सीएचसी पर नहीं मिले चिकित्सक, इलाज के अभाव में दो की मौत

Tue, 21 Jun 2022 12:10 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jun 2022 12:10 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Doctors not found at CHC, two died due to lack of treatment
सासनी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर एंबुलेंस में मरीज को देखते फार्मासिस्ट। संवाद - फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

सासनी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर अव्यवस्थाएं हावी हैं और इसका खामियाजा मरीजों को भुगतना पड़ रहा है। चिकित्सकों की गैरमौजूदगी में कई मरीजों की मौत भी हो चुकी है। सोमवार को सीएचसी पर सुबह 08.40 बजे नगला एवासी निवासी लक्ष्मी नारायण (65) को उनके तीमारदार गंभीर अवस्था में निजी एंबुलेंस से लेकर आए लेकिन अस्पताल में कोई चिकित्सक मौजूद नहीं था। फार्मासिस्ट ने मरीज को आला लगाकर चेक किया तब तक मरीज की मौत हो चुकी थी।
एक दिन पहले रविवार को भी था। दोपहर तीन बजे खिटोली कटेलिया की 75 वर्षीय प्रेमवती पत्नी मलखान सिंह की तबियत बिगड़ गई। परिवार के लोग उपचार के लिए सीएचसी लेकर आए लेकिन कोई चिकित्सक उपलब्ध नहीं मिला।
विज्ञापन

मौके पर मौजूद फार्मासिस्ट ने उपचार किया। इसी दौरान महिला की मौत हो गई थी। परिजन शव को अपने साथ ले गए। सीएचसी प्रभारी सासनी एसपी सिंह का कहना है कि जो भी मरीज अस्पताल में आते हैं उनका पूरा उपचार दिया जाता है। ये मरीज मृत अवस्था में आए थे। चिकित्सक मौके पर मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed