{"_id":"603541228ebc3ee90924ac15","slug":"hathras-do-not-cut-trees-in-ttz-hathras-news-ali2570436190","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : टीटीजेड में पेड़ों का कटान न कराएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : टीटीजेड में पेड़ों का कटान न कराएं
विज्ञापन
हाथरस : डीआरबी इंटर कॉलेज के तिराहे पर लगा बरगद का पेड़।
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
शहर के डीआरबी इंटर कॉलेज स्थित तिराहे पर दुकान बनाने के लिए एक पेड़ को काटने की शिकायत वन विभाग तक पहुंची है। विभाग ने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी से कहा है कि यह स्थान टीटीजेड क्षेत्र में आता है, इसलिए यहां पेड़ को न काटा जाए।
नगर पालिका की योजना डीआरबी इंटर कॉलेज के सामने तिराहे पर दुकानें बनवाने की है। वहां शहीद भगत सिंह पार्क भी है। यहां बरगद का पेड़ है।
इसे लेकर गांव चंद्रगढ़ी निवासी विजयपाल बघेल ने प्रभागीय वनाधिकारी को सूचना दी कि इस पेड़ को काटा जा रहा है। अब प्रभागीय वनाधिकारी वीके सिंह ने नगर पालिका के ईओ को पत्र लिखकर कहा है कि यह स्थान टीडीजेड क्षेत्र में आता है, इसलिए यहां बरगद के पेड़ को किसी भी दशा में न कटने दें।