फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: DM took stock of the works of MNREGA

हाथरस : डीएम ने लिया मनरेगा के कार्यों का जायजा

Sat, 02 Oct 2021 12:21 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Hathras: DM took stock of the works of MNREGA
हाथरस :गोपालपुर रजबहे में मनरेगा कार्यों का निरीक्षण करते जिलाधिकारी रमेश रंजन। संवाद - फोटो : SASNI
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासनी (हाथरस)
विज्ञापन

जिलाधिकारी रमेश रंजन ने शुक्रवार को अधीनस्थों के साथ क्षेत्र की ग्राम पंचायत खेड़ा फिरोजपुर, महमूदपुर बरसै के मध्य 18 किलोमीटर लंबे गोपालपुर रजबहे का निरीक्षण किया। उन्होंने मनरेगा से कराए जा रहे सिल्ट सफाई एवं मरम्मत के कार्य का जायजा लिया।
डीएम ने कहा कि रजबहे की पटरी का निर्माण कार्य मजबूत एवं गुणवत्ता पूर्ण तरीके से होगा। उन्होंने रजबहे के दोनों ओर तारकशी के माध्यम से अधिक से अधिक संख्या में पौधे लगाने के निर्देश दिए। मनरेगा के तहत महिला मजदूरों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। रजबहे की पटरी को ढलानयुक्त बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने परियोजना निदेशक से कहा कि मरम्मत कार्य की पत्रावली तैयार कर वीडियोग्राफी कराई जाए।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता सिंचाई को रजबहे की सफाई के बाद टेल तक पानी पहुंचाने एवं पटरी की लगातार निगरानी करने के निर्देश दिए। पटरी कहीं कमजोर दिखाई देती है तो तत्काल मरम्मत कराई जाए। पीडी ने कहा कि 15 अक्तूबर तक प्रत्येक दिशा में कार्य पूरा हो जाएगा। इसके बाद नहर विभाग द्वारा पानी छोड़ा जाएगा। मरम्मत का कार्य दो शिफ्ट में होगा। इसके लिए 32 हजार 500 डेमेज का लक्ष्य रखा गया है। इसके सापेक्ष 18 हजार डेमेज पूर्ण कर लिया गया है। इस दौरान सीडीओ आरबी भास्कर, एसडीएम विजय शर्मा, ग्राम प्रधान उपस्थित थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed