फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: DM expressed displeasure over the poor distribution of loans

हाथरस : ऋण वितरण की प्रगति खराब, डीएम ने जताई नाराजगी

Wed, 24 Feb 2021 12:00 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Feb 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Hathras: DM expressed displeasure over the poor distribution of loans
हाथरस : ऋण वितरण की प्रगति को लेकर बैठक लेते डीएम। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार में जिला सलाहकार समिति एवं जिला स्तरीय पुनरीक्षण समिति की बैठक हुई। ऋण वितरण की प्रगति ठीक न होने पर डीएम रमेश रंजन ने नाराजगी जताई। बैंक स्तर पर निरस्त किए गए आवेदनों की संख्या अधिक होने पर डीएम ने उपायुक्त उद्योग अधिकारी दुष्यंत कुमार और एलडीएम को जिन बैंकों द्वारा अधिक आवेदनों को निरस्त किया गया है, उनके साथ बैठक करने के निर्देश दिए।
उन्होंने उपायुक्त उद्योग जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन अधिकारी दुष्यंत कुमार को आवेदन करने से पूर्व इच्छुक लाभार्थियों को ऋण प्राप्त करने एवं उद्योग स्थापित करने करने के लिए संबंधित समस्त प्रशिक्षण कराने के निर्देश दिए। इंडियन बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा एवं स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में ऋण जमा अनुपात की स्थिति संतोषजनक न होने पर डीएम ने नाराजगी व्यक्त की। एलडीएम को बैंकर्स के विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्राप्त आवेदन में किसी प्रकार की कमी है तो समय देते हुए नोटिस जारी करें। डीएम ने निर्देश देते हुए कहा कि रोजगार परक सभी योजनाओं में लंबित आवेदन पत्रों का अविलंब निस्तारण कर सभी पात्र आवेदकों को ऋण मुहैया कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने लंबित आवेदनों पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि लंबित आवेदनों का अतिशीघ्र निस्तारण करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed