{"_id":"60db56138ebc3e0d927af55d","slug":"hathras-district-panchayat-president-will-be-elected-between-seema-and-shashi-hathras-news-ali266819230","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : सीमा और शशि के बीच होगा जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : सीमा और शशि के बीच होगा जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस/मुरसान
जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव के दोनों उम्मीदवारों में किसी ने भी मंगलवार को नाम वापस नहीं लिया। ऐसे में यह तय हो गया कि जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए मुकाबला सीमा उपाध्याय और शशि चौधरी के बीच ही होगा। इधर, नाम वापसी को लेकर पूरे दिन कलेक्ट्रेट के बाहर पुलिस बल तैनात रहा। अधिकारी इस इंतजार में बैठे रहे कि कहीं कोई प्रत्याशी नाम वापसी के लिए न आ जाए, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अब अध्यक्ष पद के लिए तीन जुलाई को मतदान होगा और उसी दिन परिणाम घोषित होगा।
उल्लेखनीय है कि जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए 26 जून को नामांकन किया गया था। इस दौरान भाजपा की ओर से पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय की पत्नी सीमा उपाध्याय और सपा-रालोद की ओर से रालोद नेता गुड्डू चौधरी की पत्नी शशि चौधरी ने नामांकन दाखिल किया था। नामांकन के दिन दोनों पक्षों के काफी समर्थक भी कलेक्ट्रेट में मौजूद रहे थे। मंगलवार को नामांकन वापस लेने की तिथि निर्धारित थी, लेकिन कोई नहीं आया। इससे अब साफ हो गया है कि दोनों ही प्रत्याशी चुनावी मैदान में पूरी तरह से तैयार हैं। वहीं तीन जुलाई को होने वाले मतदान व परिणाम की घोषणा को लेकर प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है।
- हमें 24 में से 20 सदस्यों का समर्थन हासिल है। 15 सदस्य तो नामांकन के दिन ही हमारे साथ आ गए थे। सीमा उपाध्याय की इस चुनाव में जीत पक्की है। हम नामांकन के दिन ही यह साबित कर चुके हैं कि हमारे पास बहुमत है। कुछ और सदस्य भी हमारे समर्थन में आ गए हैं।
विज्ञापन
- रामवीर उपाध्याय, पूर्व मंत्री व विधायक सादाबाद
- जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव हम जीतेंगे। हमारे पास बहुमत है। जिस दिन मतदान होगा और मतगणना होगी, उस दिन सबको पता चल जाएगा।
- प्रदीप उर्फ गुड्डू चौधरी, रालोद नेता व जिला पंचायत सदस्य