{"_id":"60a2b0278ebc3edc831f1a42","slug":"hathras-dispute-between-two-parties-in-pipramai-one-in-critical-condition-sadabad-news-ali263335381","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : पिपरामई में दो पक्षों में विवाद, एक की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : पिपरामई में दो पक्षों में विवाद, एक की हालत गंभीर
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
गांव पिपरामई निवासी डंबर सिंह पुत्र मौहर सिंह ने सोमवार को सादाबाद कोतवाली में तहरीर दी। तहरीर में डंबर सिंह ने बताया कि 16 मई को दोपहर करीब तीन बजे वह अपनी मां के ब्रह्मभोज की व्यवस्था देख रहा था, उसी समय गांव के पांच लोग अपने हाथों में लाठी डंडा, सारिया आदि लेकर आए और गाली गलौज करते हुए कहने लगे कि हमें दावत का निमंत्रण नहीं दिया, तूने हमारी समाज में बेइज्जती की है, तुझे जिंदा नहीं छोड़ेंगे।
इन लोगों ने घर में घुसकर भी उसके साथ मारपीट की। जब कुछ लोग बीच बचाव करने आए तो उनके साथ भी मारपीट की गई, जिससे उसके व बचाने आए लोगों के गंभीर चोट आई हैं। बचाने आए जयपाल सिंह की हालत गंभीर बनी हुई है। यह लोग जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। संवाद