{"_id":"616c6f4aaf0c5008687c81a7","slug":"hathras-discussions-intensified-over-delay-in-release-of-final-merit-list-of-panchayat-assistant-hathras-news-ali27596987","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : पंचायत सहायक के अंतिम मेरिट लिस्ट जारी होने में देरी पर चर्चाएं तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : पंचायत सहायक के अंतिम मेरिट लिस्ट जारी होने में देरी पर चर्चाएं तेज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जिले में पंचायत सहायक पदों पर भर्ती की अंतिम सूची जारी होने में देरी पर तमाम तरह की चर्चाएं जोरों पर हैं। अभ्यर्थियों को मेरिट लिस्ट जारी होने का लंबे समय से इंतजार है। हालांकि विभागीय स्तर पर सूची को तैयार कर लिया गया है। वहीं अंतिम सूची पर औपचारिकताओं को पूरा कर लिया गया है। डीएम की अंतिम मुहर का इंतजार है।
उल्लेखनीय है कि जिले में शासन के निर्देश पर प्रत्येक ग्राम पंचायत में पंचायत सहायक की भर्ती किए जाने के लिए ब्लॉक, ग्राम पंचायत व जिला मुख्यालय स्तर पर आवेदन लिए गए थे। इन आवेदनों के क्रम में मेरिट लिस्ट तैयार की गई। वहीं विभाग की ओर से जिन ग्राम पंचायतों में आपत्ति प्राप्त हुई हैं। उन ग्राम पंचायतों के परिणाम को रोक दिया गया है। इन ग्राम पंचायतों का परिणाम आपत्तियों के निस्तारण किए जाने के बाद किया जाएगा। वहीं दूसरी ओर आवेदकों को बेसब्री से परिणाम के जारी होने का इंतजार है। संवाद