फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Dirt at city railway station, passengers forced to drink hot water

हाथरस : सिटी रेलवे स्टेशन पर गंदगी, गर्म पानी पीने को यात्री मजबूर

Thu, 14 Apr 2022 12:03 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Apr 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Dirt at city railway station, passengers forced to drink hot water
हाथरस : सिटी रेलवे स्टेशन पर शीतल जल की टंकी से निकलता गर्म पानी। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

हाथरस सिटी रेलवे स्टेशन से ट्रेनों में सवार होने वाले यात्रियों को गंदगी का सामना करना पड़ रहा है। यात्री गर्म पानी पीने के लिए मजबूर हैं। टेंडर खत्म होने के बाद सफाई कर्मियों का संकट खड़ा हो गया है। बंदर भी गंदगी फैलाने में सारथी बन रहे हैं। जगह-जगह गंदगी फैलने से संक्रमण का डर भी बना हुआ है। इस कारण रेलवे स्टेशन के कर्मियों से लेकर लोगों तक को मुश्किलों से जूझना पड़ रहा है।
उल्लेखनीय है कि हाथरस सिटी रेलवे स्टेशन से हर रोज आधा दर्जन पैसेंजर ट्रेनें गुजरती हैं। इन ट्रेनों में सैकड़ों यात्री रोज सफर करते हैं। औसतन करीब एक हजार टिकटों का वितरण होता है। इसके अलावा रिजर्वेशन काउंटर भी है। राजस्व की दृष्टि से हाथरस सिटी रेलवे स्टेशन की स्थिति सही है। रेलवे की अच्छी आय होने के बाद भी यहां सफाई कर्मियों की कमी हो गई है। मार्च माह में सफाई का टेंडर खत्म हो गया है। इस कारण स्टेशन परिसर में जगह-जगह गंदगी नजर आ रही है। डस्टबिन में रखे कूड़े को बंदर फैला रहे हैं। इस कारण यात्रियों को मुश्किलों से जूझना पड़ रहा है। संवाद
विज्ञापन

कबाड़ा घोषित हो चुकी टंकी से मिल रहा पानी
हाथरस। चिलचिलाती गर्मी में लोग पेयजल से गले को तर कर रहे हैं। हाथरस सिटी रेलवे स्टेशन की बात करें तो रेलवे ने यहां बनी टंकी को जर्जर घोषित कर दिया है। इस टंकी से ही आज भी स्टेशन परिसर में लगी टोटियों में पानी की आपूर्ति की जा रही है। शीतल पेयजल के लिए अलग से लगीं टोटियां भी गर्म पानी दे रही हैं। इस कारण यात्रियों को मजबूरी में गर्म पानी पीना पड़ रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रियों को सता रहा संक्रमण का डर
हाथरस। हाथरस सिटी रेलवे स्टेशन से हर रोज सैकड़ों की संख्या में यात्री यात्रा करते हैं। इस दौरान रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के आगमन के दौरान खानपीन की वस्तुएं प्रयोग की जाती हैं। यात्री कूड़े को डस्टबिन में डालते हैं। इस कूड़े को बंदर निकालकर जगह-जगह फैला देते हैं। गंदगी पर मक्खियां भिनभिनाते हैं। इससे संक्रमण फैलने का डर भी यात्रियों में बना रहता है। संवाद
स्टेशन पर जगह-जगह गंदगी पड़ी है। साथ ही गर्मी में शीतल पेयजल का इंतजाम नहीं है। इस कारण यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
-कमल सारस्वत, यात्री
शहर के बीचों-बीच स्टेशन होने के बाद भी यहां गर्मियों के हिसाब से शीतल पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। जगह-जगह गंदगी का अंबार है।
- प्रदीप शर्मा, यात्री
सिटी रेलवे स्टेशन पर जगह-जगह गंदगी है। बंदर इस गंदगी को लेकर इधर-उधर घूम रहे हैं। रेलवे को यहां सफाई की सही व्यवस्था करनी चाहिए।
- हरीशचंद्र यात्री
सभी पानी की टोटियों में गर्म पानी आ रहा है। चिलचिलाती गर्मी में पेयजल के इंतजाम होने चाहिए। गर्मियों में गंदगी से संक्रमण और ज्यादा बढ़ता है।
- रामवीर यात्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed