{"_id":"615f44758ebc3e831b32cbed","slug":"hathras-deprived-farmers-will-be-able-to-apply-for-pm-samman-nidhi-again-hathras-news-ali275174087","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : वंचित किसान फिर कर सकेंगे पीएम सम्मान निधि के लिए आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : वंचित किसान फिर कर सकेंगे पीएम सम्मान निधि के लिए आवेदन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
प्रधानमंत्री (पीएम) किसान सम्मान निधि के लाभ से वंचित किसानों को एक बार से ऑनलाइन आवेदन करने का मौका मिला है। शासन स्तर से पीएम किसान सम्मान निधि के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। किसान जिले भर के कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) के माध्यम से किसान सम्मान निधि के लिए आवेदन कर सकते हैं।
जिले के करीब पांच हजार किसान विभिन्न कारणों के चलते इस योजना से वंचित चल रहे थे। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के बंद होने के कारण आवेदनों की त्रुटि भी सही नहीं हो पा रही थीं। अब किसान अपने अपने आवेदनों की गलतियों को भी सुधरवा सकेंगे। पंजीकरण के लिए किसानों का मोबाइल नंबर आधार से लिंक होना अनिवार्य है। आधार में पंजीकृत मोबाइल नंबर पर ओटीपी के बाद ही पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो सकेगी।
किसानों को अपनी बैंक पासबुक और खतौनी की प्रति भी आवेदन के समय साथ लेकर जानी होगी। जिले भर के सीएससी पर यह आवेदन की प्रक्रिया हो सकेगी। उपकृषि निदेशक एचएन सिंह ने बताया कि पीएम किसान सम्मान निधि के तहत ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया फिर से शुरू हो गई है। किसान इसका लाभ ले सकते हैं।
विज्ञापन
11, 12, 13 अक्तूबर को ब्लॉकों पर मनेगा किसान समाधान दिवस
हाथरस। जिले के सभी विकास खंडों पर किसान समाधान दिवस का आयोजन किया जाएगा। उप कृषि निदेशक एचएन सिंह ने बताया कि सभी किसान पीएम किसान सम्मान निधि के दौरान आधार इनवेलिड आदि समस्याओं के समाधान के लिए विकास खंड स्तर प संबंधित अधिकारियों से मिलकर अपनी समस्याओं का निदान करा सकते हैं। ऑनलाइन पोर्टल पर नाम आदि की गलतियां भी सुधारी जा सकेंगी।