{"_id":"61969d36f6c1ba43c66f8b4d","slug":"hathras-death-of-an-old-man-found-in-a-state-of-unconsciousness-hathras-news-ali2784894191","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : बेहोशी की हालत में मिले वृद्ध की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : बेहोशी की हालत में मिले वृद्ध की मौत
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कस्बा सिकंदराराऊ में एक वृद्ध बेहोशी की हालत में मिला है। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। वृद्ध की शिनाख्त न होने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है।
बृहस्पतिवार की सुबह कस्बा सिकंदराराऊ में पुलिस को सूचना मिली कि एक वृद्ध पंत चौराहा पर बेहोशी की हालत में पड़ा हुआ है। जिसकी उम्र करीब 60 वर्ष के लगभग है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां पर वृद्ध के साथ जहर खुरानी घटना होने की आशंका जताई गई। शिनाख्त न होने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया है। संवाद