{"_id":"61a52feab59c9c21f70efc5c","slug":"hathras-dead-body-of-a-young-man-found-on-the-railway-track-hathras-news-ali279371777","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : रेलवे ट्रैक पर मिला ननिहाल आए युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : रेलवे ट्रैक पर मिला ननिहाल आए युवक का शव
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
अलीगढ़ के इगलास थाना क्षेत्र से हाथरस में अपनी ननिहाल में आए युवक का शव सोमवार की सुबह रेलवे ट्रैक पर मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
अलीगढ़ जनपद के थाना इगलास क्षेत्र के गांव कोआ खोड़ा निवासी हरेंद्र सिंह (32) पुत्र प्रताप सिंह रविवार की शाम को मथुरा रोड भगवंतपुर अपनी ननिहाल आया था। रात को वह बाहर घूमने निकल आया। लेकिन देर रात तक घर वापस नहीं लौटा। ननिहाल के लोगों ने उसे तलाश भी किया, लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चला।
सुबह चार बजे सूचना मिली कि हरेंद्र सिंह का शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा है। इसकी जानकारी मिलते ही इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत की जानकारी मिलते ही उसके गांव के लोग भी हाथरस आ गए। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।