{"_id":"60c3ae208ebc3e395f49d156","slug":"hathras-dead-body-of-a-young-man-found-near-the-drain-hathras-news-ali265292483","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : नाले के पास मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : नाले के पास मिला युवक का शव
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के नगला अलगर्जी के निकट स्थित नाले के पास तमना गढ़ी निवासी युवक का शव पड़ा मिला। आसपास के लोगों की मौके पर भीड़ लग गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
शुक्रवार की शाम को करीब साढ़े पांच बजे विपिन लवानिया (36 वर्ष) पुत्र लक्ष्मण लवानिया घर से खाना खाकर निकला था। इस बीच करीब 8:00 बजे सूचना मिली कि एक युवक का शव नगला अलगर्जी के निकट स्थित नाले के पास पड़ा हुआ है। इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गई।
वहीं मौके पर पहुंचे विपिन के परिजनों ने शव की शिनाख्त की। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। विपिन की मौत का क्या कारण रहा, इस बात को लेकर पुलिस जांच कर रही है। आगे की कार्रवाई पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर करने की बात कह रही है।