{"_id":"625318777f4fd037f463e6e8","slug":"hathras-date-of-open-meeting-fixed-for-allotment-of-seven-ration-shops-hathras-news-ali2889912175","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : राशन की सात दुकानों के आवंटन के लिए खुली बैठक की तिथि तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : राशन की सात दुकानों के आवंटन के लिए खुली बैठक की तिथि तय
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जिले की सात ग्राम पंचायतों में लंबे से रिक्त चल रहीं राशन की दुकानों के आवंटन के लिए खुली बैठक का आयोजन कराने के लिए जिला प्रशासन की ओर से तिथियों का निर्धारण कर दिया गया है। प्रशासन की ओर से इसके लिए नोडल अधिकारी भी नामित कर दिए गए हैं। डीएम ने सभी नोडल अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि खुली बैठक में आए प्रस्ताव के क्रम में अपनी रिपोर्ट एसडीएम को उपलब्ध कराएंगे। इसके बाद विभाग की ओर से अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
जिले की सात उचित दर की दुकानें लंबे समय से रिक्त चल रही थीं। इनके आवंटन के लिए प्रशासन की ओर से कार्यवाही शुरू कर दी गई है। इसे लेकर ग्राम पंचायतों में खुली बैठक का आयोजन कर प्रस्ताव कराए जाएंगे। डीएम रमेश रंजन ने 16 अप्रैल को पट्टी बहराम, सिंधौली और खिटौली में 18 अप्रैल को रहपुरा, नगला पट्टी देवरी, हड़ौली व 22 अप्रैल को बीजलपुर में ग्राम पंचायतों की खुली बैठक का प्रस्ताव लिए जाने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा है कि सभी नोडल अधिकारी खंड विकास अधिकारी खुली बैठक से पूर्व ग्राम पंचायत में मुनादी कराएंगे।
नोडल अधिकारी खुद खुली बैठक में मौजूद रहेंगे। ग्राम सभा की खुली बैठक की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी। किसी भी विवाद की स्थिति को देखते हुए पुलिस बल का सहयोग भी लिया जा सकता है। खंड विकास अधिकारी प्रस्ताव होने के अगले दिन समस्त औपचारिकताओं सहित प्रस्ताव उपजिलाधिकारी के समक्ष रखेंगे। वहीं एसडीएम एक सप्ताह के अंदर दुकान की नियुक्ति करेंगे। इसकी सूचना आपूर्ति विभाग को दी जाएगी। संवाद