{"_id":"5f5a6bea8ebc3e61571a87f1","slug":"hathras-cut-the-pupil-of-the-eye-from-the-teeth-to-resist-abusive-speech-hathras-news-ali2434838158","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: गाली-गलौज का विरोध करने पर आंख की पुतली दांत से काटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: गाली-गलौज का विरोध करने पर आंख की पुतली दांत से काटी
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के नगला तुंदला में गाली-गलौज का विरोध करने पर एक युवक ने अपने ही दोस्त पर हमला बोल दिया। उसने दांत से उसके आंख के पास काट कर जख्मी कर दिया। घटना के बाद घायल को परिजनों ने जिला अस्पताल पहुंचाया। इस मामले में पुलिस से शिकायत की गई है।
बृहस्पतिवार को नगला तुंदला निवासी अंकित पुत्र जगदीश की अपने ही दोस्त से किसी बात को लेकर बहस हो गई। आरोप है कि उसका दोस्त उसे गाली देने लगा। विरोध करने पर वह मारपीट पर उतारू हो गया और उसने अंकित को नीचे गिराकर उसकी आंख की पुतली दांत से काट ली। जिससे अंकित लहूलुहान हो गया।
घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। अंकित के परिवार के लोग उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां पर उसका उपचार कराया गया। इस मामले में पुलिस से भी शिकायत की गई। जिसके आधार पर पुलिस जांच में जुटी है।