फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Crowd gathered in the markets for Shri Krishna Janmashtami festival

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व के लिए बाजारों में उमड़ी भीड़

Mon, 30 Aug 2021 01:15 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Aug 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Crowd gathered in the markets for Shri Krishna Janmashtami festival
सादाबाद के मुख्य बाजार में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व के लिए ठाकुर जी की पोशाक और श्रृंगार के साम? - फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व सोमवार को उत्साह के साथ नगर और क्षेत्र में मनाया जाएगा। पर्व की पूर्व संध्या पर रविवार को नगर के बाजारों में भीड़ उमड़ पड़ी। कृष्ण भक्तों ने झांकी सजाने और राधा-कृष्ण के बाल स्वरूपों के लिए खरीदारी की।
कान्हा का सजाने-संवारने के लिए उनकी आकर्षक पोशाक, मुकुट, माला, हिंडोले व अन्य शृंगार सामग्री भी जमकर खरीदारी की गई। हर किसी ने कान्हा के लिए मनमोहक पोशाक खरीदी। मुख्य बाजार में जगह जगह सजीं दुकानों पर सुबह से लेकर देर शाम तक भीड़ रही।
विज्ञापन

योगीराज भगवान श्रीकृष्ण के जन्म को लेकर हर वर्ग के लोगों में उत्साह देखा गया। रविवार को नगर के प्रमुख बाजारों में लोगों ने जहां लड्डू गोपाल, पालना, श्रीकृष्ण की पोशाक खरीदी तो वहीं घरों में बाल स्वरूपों को सजाने के लिए भी खरीदारों में होड़ रही। राधा और कृष्ण के स्वरूपों के लिए वस्त्रों की खरीदारी की गई। बांसुरी की भी बड़ी तादाद में बिक्री हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही लड्डू गोपाल को भोग लगाने के लिए मिठाइयों की दुकान पर भी भीड़ देखी गई। लोगों ने मिश्री और माखन की भी खरीदारी की। बाजार में खीरे की ढकेलों पर भी खीरा खरीदने के लिए भीड़ देखी गई। कोतवाल डीके सिसौदिया पुलिस बल के साथ नगर के बाजारों व प्रमुख स्थानों पर भ्रमण करते रहे। वहीं चौराहों पर तैनात पुलिस भी लोगों को सामाजिक दूरी के लिए प्रेरित करती रही।

आज काली मंदिर पर बांटे जाएंगे तुलसी के पौधे
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पर्व पर आज जवाहर बाजार स्थित प्राचीन काली मंदिर पर शाम करीब सात बजे से मंदिर पर आने वाले श्रद्धालुओं को तुलसी की पौध का वितरण किया जाएगा। यह जानकारी उमाशंकर गौड़ ने दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed