फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Crops of farmers submerged due to sudden water coming in Rajbhe

हाथरस : रजबहे में अचानक पानी आने से डूबी किसानों की फसल

Sun, 26 Sep 2021 11:18 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Sep 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Crops of farmers submerged due to sudden water coming in Rajbhe
रजबहे की पानी से डूबी फसल। - फोटो : SASNI
संवाद न्यूज एजेंसी, सासनी।
विज्ञापन

रजबहे में अचानक पानी आने से किसानों की सैकड़ों बीघा भूमि में खड़ी फसल जलमग्न हो गई है। शिकायतों के बावजूद पानी की रोकथाम नहीं की गई है। दो दिन से लगातार खेतों में पानी चल रहा है, जिससे जिरौली, नगरिया चैन, मुहरिया, दिनावली और लढ़ौता के अलावा सासनी के लहौर्रा मेें रजबहे का पानी घुस गया है, जिससे किसानों की फसल के अलावा बगीचे भी पानी में डूबे हुए हैं।
दरअसल, लहौर्रा में रजबहे में अचानक पानी छोड़ने से खेतों में खड़ी फसलें डूब गई हैं। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। इससे पूूर्व भी पिछले माह इसी रजबहे में अचानक पानी छोड़ने से हजारों बीघा फसल पानी मेें डूब गई थी। पानी को बंद कराने के लिए एसडीएम ने सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता को निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

इसके बावजूद किसानों की समस्या का निस्तारण नहीं हुआ है। इससे पहले ही दूसरी बार रजबहे में पानी छोड़कर किसानों की फसल को बर्बाद कर दिया गया है। रविवार को बड़ी संख्या में किसान फावड़ा लेकर अपने खेत में पानी की रोकथाम में जुटे रहे, लेकिन पानी लगातार बह रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित किसानों ने अब मुख्यमंत्री के जनता दरबार में जाने का मन बना लिया है। इसके बावजूद किसानों की समस्या का निदान नहीं हुआ तो वह आंदोलन के लिए मजबूर होंगे। एसडीएम विजय शर्मा का कहना है कि सिंचाई विभाग को किसानों की समस्या से अवगत करा दिया गया है। एक्सईएन मुआयना कर रहे हैं। जल्द ही समस्या का निस्तारण करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed