{"_id":"5eebb36f8ebc3e4330113690","slug":"hathras-corona-s-havoc-did-not-stop-14-more-including-a-ward-boy-got-infected-hathras-news-ali2364748122","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: नहीं थम रहा कोरोना का कहर, एक वार्ड ब्वॉय सहित 14 और मिले संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: नहीं थम रहा कोरोना का कहर, एक वार्ड ब्वॉय सहित 14 और मिले संक्रमित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जिले में कोरोना का कहर बढ़ता जा रहा है। अब 14 और कोरोना के संक्रमित पाए गए हैं। इनमें आठ हाथरस शहर के निवासी हैं। इनमें बागला जिला चिकित्सालय का वार्ड ब्वॉय भी शामिल है। इनमें से कुछ को कोविड-1 अस्पताल मुरसान में दाखिल कराया गया है। वहीं इनके परिजन भी क्वारंटीन किए गए हैैं।
जिले में लगातार कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। शहर में कोरोना के आठ अन्य संक्रमित मिले हैं। इनमें चार संक्रमित होली वाली गली के निवासी हैं। इस परिवार के दो सदस्य पहले से ही पॉजिटिव थे। ऐसे में इन लोगों को क्वारंटीन कर दिया गया था। अब इसी परिवार के चार अन्य सदस्यों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इन सभी को कोविड-1 अस्पताल भेजा गया है। वहीं शहर में साकेत कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। गली सीकनापान का भी एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिला है।
इस गली में दर्जन भर से ज्यादा कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके हैं और एक सराफा कारोबारी की मौत भी हो चुकी है। इसी प्रकार बागला जिला अस्पताल का एक वार्ड बाय भी कोरोना संक्रमित मिला है। पिछले दिनों अस्पताल के एक फार्मासिस्ट की मौत हो गई थी। मौत के बाद इस फार्मासिस्ट की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। तब अस्पताल के अन्य चिकित्साकर्मियों व स्टाफ की जांच कराई गई। इसमें बृहस्पतिवार को इस वार्ड ब्वॉय की रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
विज्ञापन
शहर की बसंत बाग कॉलोनी निवासी एक इलेक्ट्रॉनिक्स व्यवसायी की जांच रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। वह मथुरा में अपना उपचार कराने के लिए गए थे। वहां उनकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उनके परिजनों को क्वारंटीन कर दिया गया है। मुरसान के मोहल्ला किला निवासी एक युवक की जांच रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। इसी प्रकार सिकंदराराऊ कस्बे में चार और कोरोना संक्रमित मिले हैं, जबकि सिकंदराराऊ के ही गांव पोरा के एक वृद्ध की कोरोना जांच रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।