{"_id":"62780c7d37ef13265056faf4","slug":"hathras-controversy-over-maharana-pratap-s-painting-officers-arrived-hathras-news-ali2910816122","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : महाराणा प्रताप की पेंटिंग को लेकर हुआ विवाद, पहुंचे अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : महाराणा प्रताप की पेंटिंग को लेकर हुआ विवाद, पहुंचे अफसर
विज्ञापन
हाथररस : वह बोर्ड, जिसको पुतवाया गया। संवाद
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
महाराणा प्रताप की जयंती से एक दिन पहले थाना चंदपा क्षेत्र के गांव कुम्हरई में एक बोर्ड पर महाराणा प्रताप की मुगलों से युद्ध की पेंटिंग को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई और तहसीलदार सदर भी आ गए। तहसीलदार की मौजूदगी में देर शाम इस बोर्ड को ढकवा दिया गया।
हुआ यूं कि गांव कुम्हरई में कुछ लोगों ने महाराणा प्रताप की मुगलों से युद्ध की एक पेटिंग एक बोर्ड पर बना रखी थी और उस पर गांव का नाम भी दिया था। इस बोर्ड पर गांव के दूसरे पक्ष ने आपत्ति जताई और इस बोर्ड को पुतवा दिया। इसकी जानकारी जब उन युवकों को हुई, जिन्होंने यह पेटिंग कराई थी, वह वहां एकत्रित हो गए।
सोशल मीडिया पर भी यह बोर्ड व मामला वायरल होने लगा। सूचना पाकर चंदपा पुलिस व तहसीलदार सदर भी वहां पहुंच गए और इस बोर्ड को अपने सामने ही ढकवाया। तहसीलदार सदर आशुतोष का कहना है कि एक बोर्ड पर पेंटिंग में आपत्तिजनक चित्रण था। इससे दूसरा पक्ष आहत था। इस बोर्ड को ढकवा दिया गया है और पुलिस को शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। संवाद