फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Controversy broke out for dancing in the procession, broke the glass of the car

हाथरस : बरात में डांस करने के लिए हुआ विवाद, गाड़ी का शीशा तोड़ा

Tue, 30 Nov 2021 01:33 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Nov 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Controversy broke out for dancing in the procession, broke the glass of the car
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

शहर से सटे गांव नगला अलगर्जी में बरात चढ़त के दौरान डांस करने को लेेकर मारपीट हो गई। इस दौरान किसी ने पत्थर फेंक दिए। जिससे एक गाड़ी का शीशा टूट गया। मामले की सूचना के बाद इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गई। तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुटी है।

जिला फिरोजाबाद के थाना नारकी क्षेत्र के गांव दौलतपुर निवासी सोवरन सिंह नगला अलगर्जी में बरात में आए थे। रात को बरात चढ़त के दौरान कुछ युवकों के बीच मारपीट हो गई। जिससे भगदड़ मच गई। इसी बीच वहां पर पथराव हो गया। जिसके कारण वहां पर खड़ी सोवरन सिंह की गाड़ी का शीशा टूट गया। पुलिस के पहुंचते ही आरोपी मौके से फरार हो गए। कार स्वामी ने अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed