{"_id":"60f0765c8ebc3ee786394793","slug":"hathras-continue-the-education-of-children-through-e-pathshalas-hathras-news-ali268203568","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : ई-पाठशालाओं से जारी रखें बच्चों की पढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : ई-पाठशालाओं से जारी रखें बच्चों की पढ़ाई
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
बेसिक शिक्षा विभाग में ई-पाठशाला पर विशेष जोर दिया जा रहा है। इसके पांचवें फेस में मोहल्ला कक्षाओं को संचालन शुरू हो चुका है। जिसे लेकर अब बीएसए ने सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं को स्कूल में उपस्थिति दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही मोहल्ला कक्षाओं को संचालन छात्रों को शिक्षकों की संख्या के आधार पर विभाजित करने को कहा है।
कोरोना संक्रमण के कारण स्कूल कॉलेजों में छात्र-छात्राओं के बुलाने पर पाबंदी है। ऐसे में बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा बच्चों की पढ़ाई सुचारू रखने के लिए ई-पाठशाला के तहत मोहल्ला कक्षाओं का आयोजन कराया जा रहा है, ताकि बच्चों की पढ़ाई की आदत बनी रहे।
बीएसए शाहीन ने बताया कि विद्यालयों में स्टाफ की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित कराते हुए ई-पाठशाला के फेस पांच का पालन कराए जाने के निर्देश खंड शिक्षा अधिकारियों को दिए हैं, ताकि मोहल्ला कक्षाओं के संचालन से बच्चों की पढ़ाई सुचारू रखी जा सके।