फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Consumers upset due to strike of electricity workers

हाथरस : बिजली कर्मियों की हड़ताल से उपभोक्ता परेशान

Fri, 02 Dec 2022 11:13 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Dec 2022 11:13 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Consumers upset due to strike of electricity workers
हाथरस : ओढ़पुरा बिजली कार्यालय पर धरना देते कर्मचारी। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

बिजली विभाग के अधिकारी व कर्मचारी विभिन्न मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चल रहे हैं। इस कारण कार्यालयों में कामकाज चौपट हो गया है। काम के लिए पहुंचने वाले उपभोक्ताओं को बैरंग लौटना पड़ रहा है। इसे लेकर उपभोक्ता खासे परेशान हैं। साथ ही विभाग का राजस्व वसूली का काम भी प्रभावित हो रहा है।
इस मौके पर मांग की गई कि सभी संविदा-निविदा कर्मियों को नियमित किया जाए। पुरानी पेंशन बहाल कराई जाए। पूर्व समझौते के तहत समयबद्ध वेतमान दिया जाए। श्रम अधिनियमों का पालन करते हुए अवकाश के दिनों में कार्य न लिया जाए। स्वेच्छाचारी व कथित इमानदार शीर्ष ऊर्जा प्रबंधन को हटाया जाए।
विज्ञापन

विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर ऊर्जा निगमों मे तैनात ऊर्जा शीर्ष प्रबंधन की स्वेच्छाचारित विभाग के सेवा नियमों व श्रम अधिनियमों एवं मानवाधिकार कानूनों के इतर कार्मिकों से कार्य लिए जाने व विभाग में व्याप्त उच्चस्तरीय भ्रष्टाचार पुरानी पेंशन बहाल करने, वर्षों से विभाग में कार्यरत हजारों संविदा-निविदा कर्मचारियों को नियमित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अध्यक्षता अधिशासी अभियंता प्रमोद कुशवाहा ने की और संचालन विवेक भारती ने किया। रमेश शर्मा, बिजेंद्र सिंह राना, महेंद्र सिंह, अमित कुमार गुप्ता, जीपी गुप्ता, पंकज चौबे, आयुष कंसल, महेश चंद्र, तरुण, विकास कुमार, प्रदीप कुमार, विनोद कुमार, तौशीष कुशवाहा, मुकेश कुमार, ललित यादव, वीरेंद्र कुमार, विकास शर्मा, सतेंद्र कुमार, भगवान सिंह, विवेक तिवारी, रामगोपाल, रवि कुमार आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed